फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीन पीस इंडिया रिपोर्ट : झारखंड का झरिया देश का सबसे प्रदूषित शहर, मिजोरम का लुंगलेई सबसे कम 

Tue, 21 Jan 2020 09:10 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • शीर्ष दस प्रदूषित शहरों में यूपी के छह
  • दिल्ली में मामूली सुधार, 10वें स्थान पर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड का झरिया देश के सबसे प्रदूषित शहरों में शीर्ष पर बरकरार है, वहीं राजधानी दिल्ली मामूली सुधार के बावजूद सूची में दसवें स्थान पर है। ग्रीनपीस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, शीर्ष 10 प्रदूषित शहरों में उत्तर प्रदेश के नोएडा, गाजियाबाद, बरेली, प्रयागराज, मुरादाबाद और फिरोजाबाद शामिल हैं। मिजोरम का लुंगलेई सबसे कम प्रदूषित शहर है।

विज्ञापन


एयरपोकैलिप्स रिपोर्ट के चौथे संस्करण के मुताबिक, राष्ट्रीय व्यापक वायु गुणवत्ता निगरानी कार्यक्रम (एनएएमपी) के तहत आने वाले 287 शहरों में से 231 में हवा में पीएम-10 का स्तर 60 क्यूबिक प्रति मीटर से कहीं ज्यादा मिला। झारखंड के झरिया में पीएम-10 का स्तर 322 रहा, जो तय मानक से कई गुना ज्यादा है। दो साल में दिल्ली की हवा में पीएम-10 के स्तर में सुधार हुआ, इसके बावजूद यह राष्ट्रीय वायु गुणवत्ता मानक से 3.5 गुना और विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा तय मानक से 11 गुना अधिक है। रिपोर्ट के मुताबिक, यूपी, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु, बिहार के कई शहर ऐसे हैं, जहां वायु की गुणवत्ता तय मानकों से अधिक है, लेकिन इन्हें राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) में शामिल नहीं किया गया है।

पर्यावरण मंत्रालय ने 2017 में राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम शुरू किया था। इसके तहत इन शहरों में 2024 तक प्रदूषण का स्तर 20 से 30 फीसदी घटना का लक्ष्य रखा गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, इसके तहत 122 शहर चिह्नित किए गए थे, जिनमें से 102 को ही कार्यक्रम में शामिल किया गया है।

प्रदूषण घटने का संकेत नहीं

रिपोर्ट के मुताबिक, स्वच्छ वायु कार्यक्रम में शामिल शहरों में प्रदूषण घटने का कोई संकेत नहीं मिला। इसका मुख्य कारण है कि कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्रों से होने वाले उत्सर्जन, डीजल व कोयले की खपत से जुड़े मुद्दों को शामिल नहीं किया गया। मंत्रालय को उन सभी शहरों को कार्यक्रम में शामिल करने की जरूरत है, जिन्हें पीएम 10 का स्तर तय मात्रा से अधिक पाया गया।

विज्ञापन

 

शीर्ष प्रदूषित शहर

स्थान शहर पीएम-10 (2018) पीएम-10 (2017)
1 झरिया (झारखंड) 322 295
2 धनबाद (झारखंड) 264 238
3 नोएडा  (यूपी) 264 216
4 गाजियाबाद (यूपी) 245 281
5 अहमदाबाद (गुजरात) 236 120
6 बरेली (यूपी) 233 195
7 प्रयागराज (यूपी) 231 140
8 मुरादाबाद (यूपी) 227 217
9 फिरोजाबाद (यूपी) 226 220
10 दिल्ली 225 240

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें