फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengaluru: शख्स ने तूफान की रफ्तार से सड़क पर दौड़ाई लैम्बॉर्गिनी, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर; जब्त हुई कार

Wed, 21 Jan 2026 08:55 AM IST
देवेश त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

भारत में स्पोर्ट्स कार का जुनून लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। अरबपतियों से लेकर कई बड़ी हस्तियों के पास ऐसी सुपरकार देखी जा सकती है। वहीं बंगलूरू पुलिस ने दोहराया है कि महंगी गाड़ियों के मालिक यातायात नियमों का पालन करने से मुक्त नहीं हैं और इस तरह की स्टंटबाजी की प्रवृत्ति को रोकने के लिए सोशल मीडिया पर निगरानी तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
बंगलूरू में 'सुपरकार' पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई - फोटो : X/motordave2
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के बंगलूरू में एक तेज रफ्तार लैम्बॉर्गिनी सड़क पर स्टंटबाजी करती नजर आई। ड्राइवर की इस हरकत से पैदल चलने वालों में दहशत फैल गई। वहीं, सड़क पर चल रही गाड़ियों को भी खतरनाक तरीके से लहराती लैम्बॉर्गिनी के चलते दुर्घटना की संभावना से जूझना पड़ा।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बंगलूरू की व्यस्त मैसूरु रोड पर केंगेरी मेट्रो स्टेशन के पास एक हरी लैम्बॉर्गिनी कार तेज गति से सड़क पर दौड़ती दिखी। घटना का वीडियो ऑनलाइन वायरल होने पर बंगलूरू पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें: Owaisi: क्या इस देश में सपने देखना भी गुनाह है? जानिए ओवैसी ने पाकिस्तान का जिक्र कर क्यों कही ये बात
विज्ञापन


लैम्बॉर्गिनी के ड्राइवर के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
पुलिस ने वाहन मालिक के खिलाफ बीएनएस की धारा 281 के तहत मामला दर्ज किया है, जिसमें सार्वजनिक सड़कों पर लापरवाही से वाहन चलाना/सवारी करना शामिल है जिससे मानव जीवन को खतरा हो सकता है, साथ ही भारतीय मोटर वाहन अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। वाहन को भी अधिकारियों ने जब्त कर लिया है।

पुलिस उपायुक्त (ट्रैफिक, पश्चिम) अनूप ए शेट्टी ने बताया, 'हमने वायरल फुटेज के आधार पर एफआईआर दर्ज की है। वाहन को जिस तरह से चलाया जा रहा था, उससे जन सुरक्षा को गंभीर खतरा था।' उन्होंने आगे कहा कि टीमें फिलहाल चालक की पहचान और वाहन के पंजीकरण विवरण का पता लगाने में लगी हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: BMC Mayor: भाजपा-शिवसेना में जारी खींचतान, एक साल महापौर पद के लिए अड़े शिंदे; दिल्ली में फैसला

इंटरनेट यूजर्स ड्राइविंग पर भड़के
व्यस्त सड़क पर गाड़ियों के बीच स्पोर्ट्स कार को लापरवाही से चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इंटरनेट यूजर्स ने इस पर गुस्सा जताया है। एक यूजर ने लिखा, 'यह सड़क है, रेसिंग ट्रैक नहीं।' एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, 'उसकी आरसी को छह महीने के लिए निलंबित कर दो।'

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें