फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद नगर निगम का चुनाव परिणाम आज, जानिए क्या है वर्तमान दलीय स्थिति

Fri, 04 Dec 2020 12:13 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
हैदराबाद नगर निगम चुनाव परिणाम 2016 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) चुनाव की गूंज राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र दिल्ली तक सुनाई दी, जिस कारण शुक्रवार को आने वाले चुनावी नतीजों पर देशभर की नजरें टिकी हुई हैं। जीएचएमसी चुनाव के लिए आज मतगणना हो रही है। निगम के 150 वार्डों के लिए 1,122 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। 

विज्ञापन


वहीं, 2016 में हुए ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव में टीआरएस ने 150 वार्डों में से 99 वार्डों पर जीत हासिल की थी। वहीं, असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम को 44 वार्डों पर जीत मिली। दूसरी तरफ, भाजपा केवल चार वार्डों तक ही सिमट कर रह गई। इस तरह यहां पर के चंद्रशेखर राव और ओवैसी की पार्टी का दबदबा कायम रहा।
 
पार्टी सीटें (2016 नगर निगम चुनाव)
टीआरएस 99
एआईएमआईएम 44
भाजपा 4
कांग्रेस 2
निर्दलीय 1
विज्ञापन

हैदराबाद में होने वाले स्थानीय चुनाव इसलिए भी काफी दिलचस्प हो गए, क्योंकि चुनाव प्रचार के लिए एक के बाद एक भाजपा दिग्गज शहर में पहुंचे। भाजपा ने इस चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी हैं, पार्टी इसे तेलंगाना में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले एक ट्रायल के तौर पर ले रही है। 

वहीं, यह देखना दिलचस्प रहेगा कि क्या भाजपा असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम और के चंद्रशेखर राव की टीआरएस को मात देते हुए यहां फतह हासिल कर पाती है, या फिर एक बार फिर यहां पर स्थानीय पार्टियों की बढ़त बरकरार रहेगी। 

ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम देश के सबसे बड़े नगर निगमों में से एक है। यह नगर निगम चार जिलों में फैला हुआ है, जिसमें हैदराबाद, रंगारेड्डी, मेडचल-मलकजगिरी और संगारेड्डी शामिल हैं। चार जिलों में 24 विधानसभा क्षेत्र भी शामिल हैं। इसके अलावा, तेलंगाना की पांच लोकसभा सीट भी ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम का हिस्सा हैं।  

जीएचएमसी में 150 पार्षद चुने जाने हैं, जिन पर शहर में प्रशासन और आधारभूत ढांचे के निर्माण की जिम्मेदारी होती है। भवन और सड़क निर्माण, कूड़े का निपटारा, सरकारी स्कूल, स्ट्रीट लाइट, सड़कों का रखरखाव, साफ-सफाई जैसे मसलों को संभालने की जिम्मेदारी नगर निगम की होती है। 

विज्ञापन

किस पार्टी के कितने प्रत्याशी मैदान में

इस बार नगर निगम चुनाव में 150 सीटों पर 1,122 प्रत्याशी मैदान में हैं। भाजपा ने 149 प्रत्याशियों को टिकट दिया है। वहीं, टीआरएस ने सभी 150 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। दूसरी तरफ, कांग्रेस ने 146 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं, जबकि असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के सिर्फ 51 उम्मीदवार ही चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा, टीडीपी के 106, सीपीआई के 17, सीपीएम के 12, निर्दलीय के 415 और अन्य पार्टियों से 76 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इन सभी की किस्मत का फैसला आज आने वाला है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें