फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में भी Tata की गाड़ियां मचा रही हैं धूम, पिछले साल से 108 फीसदी ज्यादा हुई बिक्री

Fri, 04 Dec 2020 10:37 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Tata Manufacturing - फोटो : Tata Motors
विज्ञापन
टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने नवंबर 2020 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। कंपनी ने इस नवंबर महीने कुल 47,859 वाहनों की भारतीय बाजार में बिक्री की। जबकि, नवंबर 2019 में कंपनी ने 38,057 वाहनों की घरेलू बाजार में बिक्री की थी। यानी पिछले साल की तुलना में टाटा मोटर्स की भारतीय बाजार में 26 फीसदी बिक्री बढ़ी है। इस दौरान कंपनी की मार्केट शेयर में 4 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।
विज्ञापन

 

पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट की बात करें तो यहां कंपनी की बिक्री में बंपर बढ़त दर्ज की गई। नवंबर 2020 में टाटा मोटर्स के कुल 23,617 पैसेंजर वाहनों की बिक्री हुई। जबकि, नवंबर 2019 में कंपनी के 10,400 पैसेंजर वाहनों की बिक्री हुई थी। पिछले 
 

कॉमर्शियल व्हीकल सेगमेंट की बात करें तो यहां कंपनी की बिक्री में 5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। नवंबर 2020 में टाटा मोटर्स के कुल 26,218 कॉमर्शियल वाहनों की बिक्री हुई। जबकि, नवंबर 2019 में कंपनी के 27,657 कॉमर्शियल व्हीकल की बिक्री हुई थी। 

इससे पहले टाटा मोटर्स ने अक्तूबर 2020 में कुल 52,132 वाहनों (घरेलू+निर्यात) की बिक्री की थी। भारतीय बाजार की बात करें तो टाटा मोटर्स ने अक्तूबर 2020 में कुल 49,669 यूनिट्स की बिक्री की थी। जबकि, अक्तूबर 2019 में कंपनी ने 39,152 वाहनों की घरेलू बाजार में बिक्री की थी। यानी पिछले साल की तुलना में टाटा मोटर्स की भारतीय बाजार में 27 फीसदी बिक्री बढ़ी।
 
विज्ञापन

Tata Motors ने भारत में बेच डाले 40 लाख पैसेंजर वाहन

इससे पहले टाटा मोटर्स ने एक और मील का पत्थर हासिल कर लिया। देश की दिग्गज कार निर्माता ने भारतीय बाजार में 40 लाख पैसेंजर वाहनों की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया। खास बात यह है कि टाटा मोटर्स ने तब घोषणा की, जब एक महीने से भी कम समय में कंपनी ने Tata Altroz मॉडल के रूप में अपनी 40 लाखवीं कार का उत्पादन किया था। 

40 लाख पैसेंजर वाहनों की बिक्री पर कंपनी ने एक वीडियो भी जारी किया। इस वीडियो में कंपनी की स्थापना से भारत में टाटा मोटर्स के सफर तक को दिखाया गया है। कंपनी की इस उपलब्धि में Indica, Sierra, Sumo, Safari और Nano जैसी कारों का बड़ा योगदान रहा है। वहीं, 2020 तक में, कंपनी के हैचबैक, सबकॉम्पैक्ट सेडान और एसयूवी सेगमेंट में Tiago, Tigor, Nexon, Harrier और Altroz जैसी कारें जबदस्त परफॉर्म कर रही हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें