गुजरात के बनासकांठा में स्थित चाणवा गांव में एक व्यक्ति ने आज से करीब 35 साल पहले एक जीप चोरी की थी। उसके द्वारा की गई उस गलती को इतने सालों बाद अब उसके पोते ने सुधारा है। उसने बुधवार को अपने दादा के मालिक को वो जीप सौंप दी। उसने बताया कि वो जीप उसके दादा ने चुराई थी। अपने दादा द्वारा की गई गलती को सुधारने के लिए जीप वापस की है।
1985-1986 में चोरी हुई थी जीप
जीप के असली मालिक तक जब जीप पहुंची तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने जीप के घर पहुंचते ही पूजा-पाठ कराया। जीप के मालिक ने कहा, 'जिन्होंने जीप चुराई थी वो अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनके पोते जीप को घर लेकर आए। मैंने उनका अच्छे से स्वागत किया। दोनों ही पति पत्नी को सम्मान के साथ घर भेजा।'
काफी ढूंढने के बाद भी पता नहीं चला था जीप का
जीप के मालिक ने बताया कि जब उनकी जीप चोरी हुई थी तो उन्होंने उसकी काफी तलाश की। लेकिन काफी ढूंढने के बाद भी वो नहीं मिल पाई थी।