फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी बैंकों में 83,000 करोड़ रुपये डालेगी सरकार : जेटली

Fri, 21 Dec 2018 03:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
arun jaitely defamation case
विज्ञापन

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि केंद्र सरकार चालू वित्त वर्ष में अगले कुछ महीनों में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में 83,000 करोड़ रुपये की पूंजी डालेगी। इससे पहले बृहस्पतिवार को ही अनुपूरक मांग की दूसरी किस्त के जरिए सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में 41,000 करोड़ रुपये डालने के लिए केंद्र सरकार ने संसद से मंजूरी मांगी। इसी के साथ चालू वित्त वर्ष में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में 65,000 करोड़ रुपये के बदले अब 1.06 लाख करोड़ रुपये की पूंजी डाली जाएगी। 

विज्ञापन


वित्त मंत्री जेटली ने कहा कि सरकार द्वारा पूंजी डालने से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की ऋण देने की क्षमता बढ़ने के साथ उन्हें भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई (पीसीए) रूपरेखा से बाहर निकलने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में फंसे कर्ज (एनपीए) की पहचान करने का काम पूरा कर लिया गया है। एनपीए में कमी आना शुरू हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें