फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर अटैक से स्मार्टफोन और PC रहेंगे महफूज, सरकार मुफ्त में देगी एंटी-वायरस

Wed, 22 Feb 2017 07:27 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन
सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने मंगलवार को एक बॉटनेट क्लिनिंग एंड मालवेयर एनालिसिस सेंटर शुरू किया, जो देश में कंप्यूटरों और मोबाइल फोनों को मुफ्त एंटी-वायरस की सुविधा देगा। इस परियोजना पर अगले पांच साल में 90 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन


केंद्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने मंगलवार को ‘बॉटनेट क्लिनिंग एंड मालवेयर एनालिसिस सेंटर’ शुरू करते हुए कहा, ‘मैं इंटरनेट सेवा प्रदाताओं से आग्रह करना चाहूंगा कि वह अपने ग्राहकों को इस सुविधा से जुड़ने के लिए प्रेरित करें। यह एक मुफ्त सेवा है। ग्राहक आएं और इस सेवा का उपयोग करें।’
Trending Videos
विज्ञापन

वायरस से प्रभावित कंप्यूटर और मोबाइलों का डाटा

फाइल फोटो
साइबर स्वच्छता केंद्र के नाम से शुरू की गई इस सेवा के तहत देश में साइबर सुरक्षा की निगरानी करने वाली संस्था कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (सर्ट-इन) वायरस से प्रभावित कंप्यूटर और मोबाइलों का डाटा एकत्र करेगी और उन्हें  इंटरनेट सेवा प्रदाताओं तथा बैंकों के पास भेजेगी। यह इंटरनेट सेवा प्रदाता और बैंक उपयोगकर्ता की पहचान करेंगे और उन्हें इस केंद्र का एक लिंक मुहैया कराएंगे, जिसकी मदद से वह इस सेवा का लाभ उठा सकेंगे। 

इस लिंक के माध्यम से उपयोग कर्ता एंटी-वायरस को अपने वायरस प्रभावित उपकरण को सही करने के लिए डाउनलोड कर सकेगा। सर्ट-इन के महानिदेशक संजय बहल ने बताया कि अभी इस सेवा का उपयोग 58 इंटरनेट सेवा प्रदाता और 13 बैंक कर रहे हैं। प्रसाद ने सर्ट-इन को जून तक राष्ट्रीय साइबर सहयोग केंद्र स्थापित करने का भी निर्देश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें