फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के जनधन खातों में डालेंगे 1000 रुपये, अफवाहों पर न दें ध्यान: सरकार

Thu, 09 Apr 2020 06:07 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रधानमंत्री जन-धन योजना
विज्ञापन

वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को साफ किया कि प्रधानमंत्री जनधन योजना (पीएमजेडीवाई) के तहत महिला खाताधारकों के खातों में अगले दो माह के दौरान 500-500 रुपये की दो समान किस्तों में 1000 रुपये डाले जाएंगे। महिला जनधन खाताधारकों के खातों में पहली किस्त के रूप में अप्रैल में 500 रुपये डाले गए हैं। मंत्रालय ने लोगों से कहा है कि वे इसको लेकर किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। अगले दो महीने में दो किस्तें और डाली जाएंगी।

विज्ञापन


इस बीच, भारतीय स्टेट बैंक ने लाभार्थियों से कहा है कि वे इन अफवाहों पर ध्यान नहीं दें कि यदि वे इस पैसे को नहीं निकालेंगी तो सरकार उसे वापस ले लेगी। इन अफवाहों के चलते बड़ी संख्या में लोग बैंकों में पैसा निकालने के लिए जुट रहे हैं। एसबीआई में सबसे ज्यादा जनधन खाते हैं।

इसके चलते बैंकों की शाखाओं में भीड़ जमा हो रही है और कोरोना वायरस पर अंकुश के लिए सामाजिक दूरी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन हो रहा है। 

वित्तीय सेवा विभाग ने ट्वीट में कहा है कि सरकार ने अप्रैल के लिए महिला जनधन खाताधारकों के खातों में 500-500 रुपये डाल दिए हैं। लाभार्थी इस पैसे को कभी भी निकाल सकते हैं। विभाग ने कहा है कि मई और जून में इन खाताधारकों के खातों में 500-500 रुपये और डाले जाएंगे।
विज्ञापन


विभाग ने लाभार्थियों से किसी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने को कहा है। लाभार्थियों से कहा गया है कि वे अपनी सुविधानुसार एटीएम या बैंक से पैसा निकाल सकते हैं।

पीएमजेडीवाई के तहत कुल खातों की संख्या 38.08 करोड़ है। इनमें से 20.60 करोड़ महिला खाताधारक हैं। एक अप्रैल तक पीएमजेडीवाई खातों में 1.19 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि जमा थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें