फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air India: मनीष तिवारी बोले- सरकार फिर से एअर इंडिया को वापस ले, टाटा समूह ने एयरलाइन को बर्बाद कर दिया

Fri, 01 Aug 2025 06:03 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

Manish Tewari On Air India: भारतीय विमानन कंपनी एअर इंडिया की सेवाएं बीते महीनों में बड़े पैमाने पर प्रभावित हुई हैं। इसी बीच कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने केंद्र सरकार से मांग की है कि वो एअर इंडिया को फिर से वापस ले, क्योंकि टाटा समूह ने एयरलाइन को बर्बाद कर दिया है।
विज्ञापन
एअर इंडिया पर मनीष तिवारी का बड़ा बयान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने शुक्रवार को केंद्र सरकार से अपील की कि वह एअर इंडिया को टाटा समूह से वापस ले ले। उन्होंने आरोप लगाया कि टाटा ने एयरलाइन को जमीन पर ला दिया है और एअर इंडिया का निजीकरण एक विफल प्रयोग साबित हुआ है। चंडीगढ़ से सांसद तिवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा, 'भारत सरकार को टाटा कंपनियों से एअर इंडिया को वापस ले लेना चाहिए। उन्होंने एयरलाइन को बर्बाद कर दिया है।' उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब जो लोग चाय उगाते हैं और गाड़ियां बनाते हैं, वही एअर इंडिया चला रहे हैं, जबकि इसमें कोई भी अनुभवी विमानन विशेषज्ञ नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - MEA: भारत-रूस संबंधों पर चिढ़े ट्रंप को विदेश मंत्रालय की दो टूक, कहा- हमारे संबंध योग्यता पर आधारित हैं



कांग्रेस नेता टाटा समूह पर कसा तंज
मनीष तिवारी ने आगे लिखा, 'फ्लाइट्स बिना किसी चेतावनी के रद्द हो जाती हैं, समय पर नहीं उड़तीं और कोई स्पष्टीकरण भी नहीं मिलता। पायलट और क्रू बताते हैं कि टाटा टी में चाय उगाने वाले, टाटा स्टील में स्टील बनाने वाले और टाटा मोटर्स में गाड़ियां बनाने वाले अब एअर इंडिया चला रहे हैं।'
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि वे खुद पिछले 40 वर्षों से कई योग्य विमानन पेशेवरों को जानते हैं, लेकिन वर्तमान में एअर इंडिया का प्रबंधन पूरा का पूरा गड़बड़झाला बन गया है। निजीकरण पर सवाल उठाते हुए तिवारी ने कहा, 'यह निजीकरण एक आपदा साबित हुआ है।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - JDS: 'ट्रंप को सबक सिखा सकते हैं भारत के छोटे व्यापारी-किसान', अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान पर बोले देवगौड़ा

जनवरी 2022 में हुआ था एअर इंडिया का अधिग्रहण
बता दें कि, सरकार ने जनवरी 2022 में एअर इंडिया को एक खुली बोली प्रक्रिया के तहत टाटा समूह को सौंप दिया था। यह सौदा लगभग 18,000 करोड़ रुपये में हुआ था। वहीं कांग्रेस नेता के बयान पर टाटा समूह या एयर इंडिया की ओर से इस पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें