फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र ने आपदाओं से निपटने को कसी कमर, गृहमंत्री शाह को बनाया एनपीडीआरआर का अध्यक्ष

Fri, 06 Mar 2020 05:17 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अमित शाह - फोटो : Twitter
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने आपदाओं से निपटने के लिए आपदा जोखिम शमन संबंधी राष्ट्रीय मंच (NPDRR) का पुनर्गठन किया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को इसकी कमान सौंपी गई है।

विज्ञापन


अमित शाह एनपीडीआरआर की अध्यक्षता करेंगे। इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंच के अन्य सदस्यों के तौर पर शामिल होंगे। आपदा प्रबंधन पर फैसले लेने के लिए एनपीडीआरआर अहम भूमिका निभाता है। 

गृह मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक एनपीडीआरआर का समय—समय पर आपदा प्रबंधन को लेकर समीक्षा करता है। गृह मंत्रालय में आपदा प्रबंधन के इंचार्ज राज्य मंत्री होंगे और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के वाइस चेयरमैन को एनपीडीआरआर का भी वाइस चेयरमैन बनाया गया है।  
विज्ञापन


विदेश मंत्री एस जयशंकर, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन, आवासीय व शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी इसके सदस्य हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें