फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता बनर्जी: बच्चों और महिलाओं में 2020 तक अल्पपोषण की समस्या खत्म कर देगी सरकार

Sat, 01 Sep 2018 12:56 PM IST
कोलकाता, भाषा
विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार ने 2020 तक बच्चों और महिलाओं में अल्पपोषण और खून की कमी की समस्या को दूर करने के लिए बहुक्षेत्रीय रणनीति तैयार की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जुलाई 2017 से ही  'राज्य पोषण मिशन' शुरू कर चुकी है।

विज्ञापन


बनर्जी ने ट्वीट कर कहा, 'राष्ट्रीय पोषण मिशन आज से शुरू हो गया है। बंगाल में महिलाओं एवं बच्चों में 2020 तक लक्ष्यबद्ध तरीके से अल्पपोषण और एनीमिया को कम करने के लिए बहुक्षेत्रीय रणनीति के तहत राज्य पोषण मिशन ने जुलाई 2017 से ही काम करना शुरू कर दिया है।'
 


राष्ट्रीय पोषण सप्ताह हर साल एक सितंबर से सात सितंबर तक मनाया जाता है जिसका लक्ष्य सेहत में पोषण के महत्त्व पर जागरुकता फैलाना होता है। जो विकास, उत्पादकता, आर्थिक वृद्धि और राष्ट्रीय विकास पर भी असर डालता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें