आम लोगों को सही दाम पर दवाई उपलब्ध कराने में मदद के लिए मोबाइल ऐप 'फार्मा सही दाम' लांच किया गया है। इसे रसायन और ऊवर्रक तथा संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार ने लांच किया है। यह ऐप एनपीपीए द्वारा निर्धारित विभिन्न अनुसूचित दवाओं का अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) दिखाता है।
उन्होंने एनपीपीए का लोगो भी जारी किया। यह लोगो सभी अनुसूचित दवाओं की पैकिंग पर अंकित होगा। ऐप के आने के बाद लोगों से दुकानदार दवाई की अधिक कीमत नहीं ले सकेगा। कुमार ने कहा कि डाटा एकत्रित करने तथा एनएलईएम में शामिल दवाइयों, जिनके बारे में बाजार में डाटा नहीं है, पर उचित कदम उठाने के लिए एनपीपीए को और अधिक शक्ति प्रदान करने के लिए संशोधन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि वे फार्मास्युटिकल के लिए अलग मंत्रालय बनाने के प्रस्ताव को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं ताकि उद्योग से संबंधित सभी निर्णयों को एक छत के नीचे लाया जा सके।