फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anganwadi Protocol: सरकार ने लॉन्च किया राष्ट्रीय प्रोटोकॉल, दिव्यांगों को ट्रैक करना होगा आसान

Tue, 28 Nov 2023 05:40 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्मृति ईरानी ने कहा कि पहली बार आंगनवाड़ी बहनों ने जागरूकता फैलाया कि दिव्यांग समाज के लिए कोई चुनौती नहीं है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 दिव्यांगों को मुख्यधारा के स्कूलों मे भर्ती लेने पर जोर देता है।
विज्ञापन
Smriti Irani - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार ने मंगलवार को राष्ट्रीय प्रोटोकॉल लॉन्च किया है जो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को दिव्यांगों को ट्रैक करने और उनकी मदद करने में मदद करेगा। महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि पहली बार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता इस मुद्दे पर जागरूकता फैला रहे हैं। 
विज्ञापन


स्मृति ईरानी ने कहा, 'पहली बार आंगनवाड़ी बहनों ने जागरूक किया है कि दिव्यांग समाज के लिए कोई चुनौती नहीं है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 दिव्यांगों को मुख्यधारा के स्कूलों मे भर्ती लेने पर जोर देता है।' 

केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'हमें मालूम है कि बच्चों में 85 फीसदी दिमाग का विकास छह वर्ष की आयु तक ही हो जाता है। आज हमारी शिक्षा प्रणाली में दिव्यांगों के लिए नए प्रावधान हैं। दिव्यांग बच्चों के लिए जमीनी स्तर पर डेटा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से मिल जाएगा।'
विज्ञापन


दिव्यांगों के लिए राष्ट्रीय नीति के ड्राफ्ट के अनुसार यदि विकलांगता का शीघ्र पता लगा लिया जाए तो भारत में एक तिहाई विकलांगताओं को रोका जा सकता है। पोशण भी पढ़ाई भी का मुख्य लक्ष्य भारत के आने वाली पीढ़ियों के लिए नींव को मजबूत करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें