फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परमाणु ऊर्जा विभाग में नौकरी का बड़ा मौका, तनख्वाह भी वजनदार

Sat, 23 Apr 2016 11:16 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • एग्जीक्यूटिव ट्रेनी की विभिन्न शाखा में कुल 183 पद
  • अधिकतम 26 वर्ष के अभ्य‌र्थी कर सकते हैं आवेदन
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मई, 2016
विज्ञापन
परमाणु ऊर्जा विभाग में नौकरी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर ‌नियुक्ति के लिए आवेदन जारी किए हैं। इन पदों पर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के विभिन्न शाखा में कुल 183 पद भरे जाएंगे, जिनमें मैकेनिकल के 75, इलेक्ट्रिकल के 32, इलेक्ट्रॉनिक्स के 26, कैमिकल के 28, इंस्ट्रूमेंटेशन के 12 और इं‌डस्ट्रियल ऐंड फायर सेफ्टी के 10 पद शामिल हैं।
विज्ञापन


जारी रिक्तियों पर आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता के तहत उम्मीदवारों के पास 4 वर्ष की अवधि का पूर्णकालिक बीई/ बी.टेक/ बीएसी (इंजीनियरिंग) डिग्री होनी चाहिए। इन रिक्तियों पर अधिकतम 26 वर्ष के अभ्य‌र्थी आवेदन कर सकते हैं। आयु की गणना 15 मई, 2016 के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन

मान्य होंगे केवल ऑनलाइन आवेदन - फोटो : getty
इन पदों पर आवेदन ऑनलाइन किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर जाएं एवं दिए गए निर्देशों के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें। निर्धारित पदों पर आवेदन करने के लिए एनपीसीआईएल की वेबसाइट 25 अप्रैल, 2016 से सक्रिय हो चुकी है।

आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मई, 2016 है। एक वर्षीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद उन्हें देश के विभिन्न भागों में अवस्थित एनपीसीआईएल की ईकाई/ स्‍थलों/ कार्यालयों में वैज्ञानिक अधिकारी/ सी के रूप में नियुक्त किया जाएगा।

आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एनपीसीआईएल की संबंधित वेबसाइट www.npcilcareers.co.in पर विजिट करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें