फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फील्ड ऑपरेटर के पदों पर भर्ती, 10वीं और 12वीं पास भरें फॉर्म

Fri, 27 May 2016 08:33 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • 18 से 23 वर्ष होनी चाहिए उम्मीदवारों की आयु
  • वेतनमान के तहत दिए जाएंगे 9,250-20,000 रुपये
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 06 जून
विज्ञापन
18 से 23 वर्ष होनी चाहिए उम्मीदवारों की आयु - फोटो : pti
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने ऑपरेटर (फील्ड) के पदों पर रिक्तियां जारी की है। इनमें विभिन्न राज्यों के लिए कुल 196 पदों पर सामान्य वर्ग के 99, ओबीसी वर्ग के 73, एससी वर्ग के 15 और एसटी वर्ग के लिए 09 पद हैं।
विज्ञापन


इन पदों पर आवेदन के लिए शैक्षणिक योग्यता के तहत उम्मीदवारों के पास 10वीं/ 12वीं पास एवं निर्धारित 70 प्रतिशत अंकों के साथ एनसीवीटी से संबंधित ट्रेड में 02 वर्ष का नियमित आईटीआई/ एनटीसी कोर्स होना अनिवार्य होगा।

विज्ञापित पदों पर आवेदन के ‌लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 23 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को निर्धारित नियमों के अनुसार अधिकतम आयु में छूट दिए जाने का प्रावधान है। आयु सीमा की गणना 01 जून, 2016 के आधार पर की जाएगी। इन पदों पर चयनित आवेदकों को वेतनमान के तहत 9,250-20,000 रुपये दिए जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 06 जून - फोटो : pti
इन पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार संबंधित लिंक www.bharatpetroleum>Careers पर दिए गए निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 06 जून, 2016 है।

जारी रिक्तियों पर अभ्यर्थियों का चयन दो अवस्‍था के आधार पर होगा। प्रथम अवस्‍था में आवेदित अभ्यर्थियों को आईटीआई/ एनटीसी में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची के माध्यम से सूचीबद्ध किया जाएगा। सूचीबद्ध किए गए अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

दूसरे अवस्‍था में लिखित परीक्षा में क्वालीफाई किए अभ्यर्थियों को कौशल परीक्षा एवं शारीरिक परीक्षण जांच के लिए बुलाया जाएगा। यह परीक्षाएं (कौशल परीक्षा एवं शारीरिक परीक्षण जांच) क्वालीफाइंग प्रकार के होंगे। आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए संबंधित वेबसाइट www.bharatpetroleum.com का अवलोकन करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें