अब पोस्ट, कूरियर या ई-पोर्टल के जरिए व्यक्तिगत इस्तेमाल के लिए आयात किए जा रहे ऑक्सीजन कंसंट्रेटर को छूट वाली श्रेणी में रखा जाएगा। वाणिज्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी।
देश में ऑक्सीजन की किल्लत को देखते हुए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। व्यक्तिगत उपयोग के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के आयात पर IGST को 28 फीसदी से घटाकर 12 फीसदी कर दिया गया है। यह छूट 30 जून 2016 तक जारी रहेगी।