फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा: साप्ताहिक बाजार में लस्सी पीने से एक ही गांव के 100 से ज्यादा लोग बीमार

Sat, 01 May 2021 10:12 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

लस्सी पीने के कुछ घंटे बाद ही इन लोगों को पेट में दर्द और उल्टियां होने लगीं। इस लस्सी के कारण 100 से ज्यादा लोग गांव में बीमार हैं।
विज्ञापन
बीमार बच्चे - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के मलकानगिरी जिले के एक गांव में शनिवार को लस्सी पीने से कई बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग बीमार हो गए। जिले के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी के अनुसार एक हाट में कुर्ती गांव के बच्चे समेत कई लोगों ने दोपहर में लस्सी पी थी। जिसके कुछ घंटे बाद ही इन लोगों को पेट में दर्द और उल्टियां होने लगीं। इस जहरीली लस्सी के कारण 100 से ज्यादा लोग गांव में बीमार हैं। इनमें से 70 से ज्यादा को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। वहीं कुछ लोगों को घरों पर ही इलाज दिया जा रहा है।

विज्ञापन


मलकानगिरी के सीडीएमओ प्रफुल्ल कुमार नंदा ने कहा कि उन्होंने एक मेडिकल टीम को गांव में निरीक्षण करने के लिए भेजा है। नंदा ने वहां की परिस्थिति जानने के लिए गांव का दौरा भी किया। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया लगता है कि लस्सी पीने से ग्रामीण बीमार हुए हैं। लस्सी पीने से ग्रामीणों में फूड पॉइजनिंग हुई है।

अफसरों ने बताया कि कुछ बीमारों को घरों पर ही इलाज किया जा रहा है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच करने के लिए विभिन्न चिकित्सा दल भी गांव पहुंचे। मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टर ने कहा कि ज्यादातर ग्रामीणों की हालत स्थिर हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें