फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने 20 करोड़ महिलाओं के जनधन खातों में डाली 500-500 रुपये की पहली किस्त 

Wed, 08 Apr 2020 08:14 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

सरकार ने 20 करोड़ महिलाओं के जनधन खातों में 500-500 रुपये की पहली किस्त डाल दी है। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पिछले महीने 1.70 लाख करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा में इस तरह की योजना भी पेश की थी।

विज्ञापन


देश में कोरोना वायरस महामारी फैलने की वजह से 21 दिन की बंदी लागू है। वित्त मंत्री ने कहा था कि 20.5 करोड़ महिला खाताधारकों को तीन महीने तक प्रत्येक महीने 500 रुपये दिए जाएंगे। इससे संकट के इस समय उन्हें अपने घर को चलाने में मदद मिलेगी।

सूत्रों ने कहा कि प्रत्येक खाताधारक के खाते में पैसा पहुंच गया है। लाभार्थी 'सामाजिक दूरी' की जरूरत को ध्यान में रखकर (भीड़ न लगाते हुए) राशि की निकासी अब कर सकती हैं।
विज्ञापन


भारतीय बैंक संघ (आईबीए) ने लाभार्थियों द्वारा पैसा निकालने में अफरातफरी से बचने और सामाजिक दूरी की जरूरत को पूरा करने को अप्रैल माह में सभी बैंकों के लिए सारिणी तय की है। बैंक शाखाओं को भीड़भाड़ से बचाने के लिए यह पैसा महिला खाताधारकों के खातों में पांच दिन में स्थानांतरित किया गया।

ऐसी महिला खाताधारक जिनके खातों का अंतिम अंक शून्य और एक है, उनके खातों में तीन अप्रैल को पैसा डाला गया। दो और तीन अंक वाले खातों में चार अप्रैल को, चार और पांच अंतिम अंक के खातों में सात अप्रैल को पैसा डाला गया।

आईबीए ने कहा कि आठ और नौ अंतिम अंक वाले खातों में नौ अप्रैल को पैसा डाला जाएगा। इन महिला खाताधारकों में 500-500 रुपये की दो और किस्तें मई और जून में स्थानांतरित की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें