फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने देशवासियों से आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने को कहा, कोरोना से लड़ने में बताया अहम कदम 

Wed, 08 Apr 2020 07:47 PM IST
अमित कुमार पीटीआई, नई दिल्ली 
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देशवासियों से आग्रह किया है कि वे अपने मोबाइल में 'आरोग्य सेतु' (Aarogya Setu) एप को डाउनलोड करें। पीएम मोदी ने कहा कि COVID-19 के खिलाफ देश की लड़ाई में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। 

विज्ञापन


पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा, 'तकनीक की मदद से यह हमें अहम जानकारी उपलब्ध कराएगा। इस एप को जितने ज्यादा से ज्यादा लोग इस्तेमाल करेंगे, यह उतना ही प्रभावी बनेगा।' प्रधानमंत्री ने इस एप का लिंक भी साझा किया ताकि लोग इसे डाउनलोड कर सकें।
 

केंद्र सरकार ने 2 अप्रैल को एक मोबाइल एप लॉन्च किया था, जिससे लोगों को कोरोना वायरस के खतरे को भांपने में मदद मिलेगी। आसपास संक्रमण का खतरा होने पर इस एप के जरिए प्रशासन के पास अलर्ट भी जाएगा। अगर आप किसी संक्रमित व्यक्ति के पास होंगे तो यह प्रशासन को इसकी सूचना दे देगा।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें