फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी पर गोविंदाचार्य ने केंद्र सरकार को भेजा नोटिस

Fri, 18 Nov 2016 05:54 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
के एन गोविंदाचार्य
विज्ञापन
भगवा चिंतक एवं विचारक के एन गोविंदाचार्य ने नोटबंदी मामले पर केंद्र सरकार को कानूनी नोटिस भेजा है। उन्होंने अपने वकील के जरिए आर्थिक कार्य विभाग के सचिव शक्तिकांत दास और रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल को भी कानूनी नोटिस भेजा है। गोविदांचार्य ने सरकार से पीड़ित लोगों के लिए मुआवजे की मांग की है। उन्होंने कहा है कि संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत आम जनता को जीने का अधिकार है। परंतु सरकार के आकस्मिक निर्णय से देश की जनता घोर संकट में आ गई है। 
विज्ञापन


नोटिस के अनुसार केंद्र सरकार के बड़े नोटों को बंद करने के निर्णय से 40 लोगों की मौत की खबर है। साथ ही देश की अर्थव्यवस्था तबाह हो रही है। भगवा विचारक ने कहा है कि सरकार द्वारा दुर्घटना में मारे गए लोगों को मुआवजा दिया जाता है।

ऐसे में केंद्र सरकार नोटबंदी के वजह से मरने वालों को मुआवजा क्यों नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के फैसले से लोग आकस्मिक तौर पर मौत का शिकार हो रहे हैं। गोविंदाचार्य ने कहा है कि आम जनता के खिलाफ सख्ती करने से पहले सरकार को काले धन के उन बडे़ खिलाड़ियों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, जिन्होंने सरकारी बैंकों का पैसा हजम कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें