फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलानीसामी होंगे तमिलनाडु के अगले सीएम, आज शाम 4:30 बजे लेंगे शपथ

Thu, 16 Feb 2017 01:48 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की मृत्यु के बाद से सीएम पद के लिए शुरू हुई उठापटक पर विराम लगता दिख रहा है। शशिकला द्वारा नियुक्त किए गए AIADMK विधायक दल के नेता पलानीसामी तमिलनाडु के अगले मुख्यमंत्री होंगे। पलानीसामी आज शाम 4.30 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।
विज्ञापन


तमिलनाडु के मंत्री डी. जयकुमार ने पलनीसामी के शपथ ग्रहण की पुष्टि करते हुए कहा कि वे आज शाम ही शपथ लेंगे। वहीं, 'वरिष्ठ नेता थम्बीदुरई ने कहा कि यह लोगों की जीत है। हम अम्मा कि विरासत को आगे ले जाएंगे।' थम्बीदुरई ने कहा, 'पन्नीरसेल्वम के अलावा सभी 134 विधायक हमारे साथ हैं। हमें जानकारी मिली है कि शपथग्रहण समारोह 4-4.30 बजे होगा।'
  This is people's victory, we will carry forward Amma's legacy in the coming days: AIADMK Senior Leader M. Thambidurai (file pic) pic.twitter.com/eyPhGnPALF — ANI (@ANI_news) February 16, 2017
विज्ञापन

Not divided there are no factions only #OPanneerselvam is apart & his question shouldn't arise because he isn't party member: M. Thambidurai pic.twitter.com/c3H9KKzsOd — ANI (@ANI_news) February 16, 2017
#FLASH Governor invites AIADMK's legislature party leader Edappadi K. Palanisamy to form government: AIADMK pic.twitter.com/eV85HJQboi — ANI (@ANI_news) February 16, 2017 Tamil Nadu Minister D Jayakumar says swearing in ceremony of Edappadi K. Palanisamy as CM, will be held later this evening (file pic) pic.twitter.com/pxEQ3zJhMX — ANI (@ANI_news) February 16, 2017
उधर, पन्नीरसेल्वम ने एक बार फिर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी को शशिकला के परिवार के कुछ सदस्यों के हाथ नहीं जाने देंगे। 
We will not let the party (AIADMK) go into the hands of few of #VKSasikala's family members: #OPanneerselvam (file pic) pic.twitter.com/DMxKrNy93t— ANI (@ANI_news) February 16, 2017

 
दूसरी ओर कोवाथुर में गोल्डन बे रिसॉर्ट्स के बाहर वीके शशिकला के समर्थकों ने पन्नीरसेल्वम के खिलाफ नारेबाजी की है। हालांकि शशिकला गुट की परेशानियां खत्म होते नहीं दिख रही हैं। पन्नीरसेल्वम गुट से एआईएडीएमके के सांसद वी. मैत्रेयन पौने तीन बजे दिल्ली में चुनाव आयोग से मुलाकात करेंगे। 
AIADMK MP V.Maitreyan from #OPanneerselvam's faction to meet Election Commission officials in Delhi at 2.45 pm pic.twitter.com/kHLhGgts5H — ANI (@ANI_news) February 16, 2017

शशिकला खेमे के ई. पलनीसामी को राज्यपाल ने सरकार बनाने के लिए कहा है। इसी के साथ कार्यवाहक मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम की उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। अब पलानीसामी को 15 दिन के अंदर सदन में अपना बहुमत साबित करना होगा। Governor appoints Edappadi K. Palanisamy as CM of Tamil Nadu, asks him to seek vote of confidence in 15 days: Raj Bhavan statement — ANI (@ANI_news) February 16, 2017

पलानीसामी के मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद एआईएडीएमके कार्यकर्ताओं ने गोल्डन बे रिसॉर्ट के बाहर पॉयसम (मिठाई जैसा व्यंजन) बांटा है।  Tamil Nadu: AIADMK workers & supporters distribute payassam (sweet dish) outside Golden Bay Resort, after E.Palanisamy was elected as CM. pic.twitter.com/VQXullwbIE — ANI (@ANI_news) February 16, 2017
दरअसल, आय से अधिक संपत्ति के मामले में शशिकला के जेल जाने पर पनीरसेल्वम की फिर से मुख्यमंत्री बनने की उम्मीद को बल मिला था, लेकिन बुधवार देर रात राज्यपाल से हुई दोनों खेमों के नेताओं की मुलाकात के बाद पनीरसेल्वम का मामला खटाई में पड़ता दिख रहा है। 

इसकी बड़ी वजह है पलानीसामी का वह दावा, जिसमें उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात के दौरान कहा कि उनके साथ AIADMK के 124 विधायकों का समर्थन है, जबकि पनीरसेल्वम ने राजभवन में कहा कि उनके पास 8 विधायकों का समर्थन है। इससे पहले वह कहते रहे हैं कि उनके समर्थकों को शशिकला ने एक होटल में बंद कर रखा है।
विज्ञापन

'पलानीसामी को विधायकों का पूरा समर्थन हासिल'

- फोटो : ANI
शशिकला खेमे के एक और समर्थक डी. जयकुमार ने बताया कि समर्थकों ने राज्यपाल से गुरुवार को पलानीसामी को बुलाकर सरकार बनाने का निवेदन किया है। जयकुमार के मुताबिक पलानीसामी को विधायकों का पूरा समर्थन हासिल है। 
  #AIADMK legislature party leader #EKPalaniswami, accompanied by senior ministers, arrives at #RajBhavan to meet Governor #ChVidyasagarRao — Press Trust of India (@PTI_News) February 15, 2017  
  Chennai: #OPanneerselvam reaches Raj Bhavan to meet Governor C.Vidyasagar Rao pic.twitter.com/0AxaWJ3cP4 — ANI (@ANI_news) February 15, 2017
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें