फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवैसी की मदद से राम मंदिर मुद्दे पर दंगा कराना चाहती है केंद्र सरकार : राज ठाकरे

Wed, 05 Dec 2018 04:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने आरोप लगाया है कि राम मंदिर को लेकर केंद्र सरकार और असदुद्दीन ओवैसी के बीच सांठगांठ है। उन्होंने आरोप लगाया कि ओवैसी और भाजपा मिलकर राम मंदिर के मुद्दे पर देश में दंगा कराना चाहती है।

विज्ञापन


मुंबई में आयोजित पार्टी कार्यक्रम में राज ठाकरे ने कहा कि उन्हें दिल्ली से पता चला है कि ओवैसी और भाजपा के बीच दंगा भड़काने का सौदा हुआ है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के पास अपना काम दिखाने के लिए कुछ भी नहीं है, इसलिए वह अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले दंगे का सहारा ले सकती है।

राज ठाकरे ने कहा कि ओवैसी और भाजपा के पक्ष से आ रहे बयानों पर गौर किया जाए तो साफ संकेत मिलते हैं कि देश में दंगा भड़काने की तैयारी है। सुप्रीम कोर्ट की ओर से अयोध्या के विवादित स्थल पर सुनवाई टालने के बाद से राम मंदिर का मुद्दा गर्माया हुआ है। शिवसेना, विश्व हिंदू परिषद और साधू-संत लगातार राम मंदिर को लेकर सरकार पर दबाव बना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें