फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PACS: प्राथमिक कृषि ऋण समितियों पर मिलेगा खाद-उर्वरक और कीटनाशक, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Thu, 08 Jun 2023 06:05 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सहकारिता मंत्रालय ने बताया कि  प्राथमिक कृषि ऋण समितियां जो वर्तमान में प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र (पीएमकेएसके) के रूप में काम नहीं कर रहे हैं, उन्हें पीएमकेएसके के दायरे में लाया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने गुरुवार को कहा कि प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (पैक्स) को उर्वरकों-कीटनाशकों के छिड़काव और संपत्ति का सर्वेक्षण करने के लिए ड्रोन उद्यमियों के रूप में नियुक्त किया जा सकता है। सहकारिता मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह सहकारिता मंत्री अमित शाह और रसायन और उर्वरक मंत्री मनसुख मंडाविया के बीच हुई बैठक में लिए गए पांच प्रमुख फैसलों में से एक था।

विज्ञापन


बैठक में यह निर्णय लिया गया कि मैपिंग के आधार पर खुदरा उर्वरक विक्रेताओं के रूप में काम नहीं करने वाले पैक्स की पहचान की जाएगी और उन्हें इसके अलावा पैक्स को जैविक उर्वरकों, विशेष रूप से खमीरयुक्त (फर्मेन्टेड) जैविक खाद (एफओएम)/तरल फर्मेन्टेड जैविक खाद (एल-एफओएम)/फॉस्फेट समृद्ध जैविक खाद (पीआरओएम) के विपणन से भी जोड़ा जाएगा।

सरकार ने निर्णय लिया है कि प्राथमिक कृषि ऋण समितियां जो उर्वरक खुदरा विक्रेताओं के रूप में कार्य नहीं कर रही हैं, उनकी पहचान की जाएगी और उन्हें चरणबद्ध तरीके से खुदरा विक्रेताओं के रूप में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। सहकारिता मंत्रालय ने बताया कि पीएसीएस जो वर्तमान में प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र (पीएमकेएसके) के रूप में काम नहीं कर रहे हैं, उन्हें पीएमकेएसके के दायरे में लाया जाएगा। प्राथमिक कृषि ऋण समितियां (पैक्स) को जैविक खाद के विपणन से जोड़ा जाएगा। 
विज्ञापन


साथ ही बताया कि प्राथमिक कृषि ऋण समितियां ड्रोन उद्यमियों को उर्वरकों और कीटनाशकों के छिड़काव के लिए नियुक्त कर सकती हैं। सरकार के इन फैसलों से प्राथमिक कृषि साख समितियों की आय में वृद्धि होगी, साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और किसान स्थानीय स्तर पर खाद, कीटनाशक, बीज और कृषि यंत्र आसानी ले प्राप्त कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें