फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parliament: 'विमान निर्माण के लिए एसपीवी स्थापित करेगी सरकार', केंद्रीय उड्डयन मंत्री ने संसद में दी जानकारी

Mon, 10 Mar 2025 03:53 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नायडू ने कहा, 'जब विमान के निर्माण की बात आती है तो हम कह सकते हैं कि भारत अब उस चरण में है जहां हम विमान का निर्माण कर सकते हैं, डिजाइन कर सकते हैं और उनका रखरखाव कर सकते हैं।'
विज्ञापन
उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू ने सोमवार को कहा कि सरकार क्षेत्रीय परिवहन विमान बनाने के लिए विशेष प्रयोजन वाहन (SPV) स्थापित करने की प्रक्रिया में है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत में विमानों और उनके घटकों के निर्माण के लिए आवश्यक नीतियां मौजूद हैं। राज्यसभा में सवालों के जवाब देते हुए, उड्डयन मंत्री ने विमान घटक विनिर्माण और एमआरओ (रखरखाव, मरम्मत और ओवरहाल) गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी।
विज्ञापन


'भारत बढ़ता हुआ उड्डयन बाजार'
गौरतलब है कि भारत, दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते नागरिक उड्डयन बाजारों में से एक है और घरेलू एयरलाइंस ने बढ़ती हवाई यातायात मांग को पूरा करने के लिए अपने बेड़े का विस्तार करते हुए 1,500 से अधिक विमानों के लिए ऑर्डर दिए हैं। नायडू ने कहा, 'जब विमान के निर्माण की बात आती है तो हम कह सकते हैं कि भारत अब उस चरण में है जहां हम विमान का निर्माण कर सकते हैं, डिजाइन कर सकते हैं और उनका रखरखाव कर सकते हैं।' केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार ने समग्र दृष्टिकोण अपनाया है और क्षेत्रीय परिवहन विमान निर्माण के लिए एक विशेष प्रयोजन वाहन (एसपीवी) स्थापित करने की प्रक्रिया में है। 

'राज्यों की अहम भूमिका'
उड्डयन मंत्री ने कहा, 'हमारे पास पांच साल के लिए एक एसपीवी बनाने की योजना है, इसके लिए सरकार सभी हितधारकों को साथ लाने और रोडमैप बना रही है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार मेक इन इंडिया पहल को आगे बढ़ा रही है और राज्य इसमें प्रमुख खिलाड़ी हैं। नायडू ने कहा कि इसके लिए कौशल भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि 58 कार्यरत एफटीओ (फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गनाइजेशन) हैं और विमान घटकों के निर्माण के लिए एक पारिस्थितिकी तंत्र बनाने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। स्वदेशी 19-सीटर लाइट ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट सारस एमके2 का विकास का काम जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें