फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मोबाइल फोन के जरिए दान कर सकेंगे बचा हुआ खाना, राष्ट्रीय स्तर पर एक साथ शुरू होगी व्यवस्था

Thu, 12 Dec 2019 09:01 PM IST
Mohit Mudgal डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

किसी भी संवेदनशील व्यक्ति के लिए यह बात बेहद तकलीफदेह है कि एक तरफ करोड़ों लोगों को रोज भरपेट खाना नहीं मिल पाता, वहीं लाखों लोग अपनी प्लेट में भारी मात्रा में खाना छोड़कर उसे खराब कर देते हैं। शादियों, पार्टियों और पांच सितारा होटलों में अक्सर भारी मात्रा में खाना खराब हो जाता है। कई बार लोग इस खाने को जरुरतमंदों को दान कर देना चाहते हैं, लेकिन सही समय पर उन्हें ऐसे लोग नहीं मिल पाते जिनके जरिए वे उस भोजन को जरुरतमंद लोगों तक पहुंचा सकें। लेकिन अब लोग अपने स्मार्ट फोन के जरिए ही बचा हुआ खाना दान कर सकेंगे।

विज्ञापन


दरअसल, फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने इसके लिए नैसकॉम (NASSCOM) से मिलकर एक योजना पर काम करना शुरु कर दिया है। योजना के मुताबिक जल्दी ही एक ऐप विकसित किया जाएगा। इस ऐप पर जिसके पास अतिरिक्त भोजन होगा, वह इसकी जानकारी दे सकेगा। इस ऐप से कुछ ऐसे संगठन भी जुड़े रहेंगे जो इस अतिरिक्त भोजन को जरुरतमंदों तक पहुंचाते हैं। शुरुआत में इस ऐप से 81 ऐसे संगठनों को जोड़ा जाएगा।

ऐप के साथ-साथ पूरे राष्ट्रीय स्तर पर एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जाएगा। यह नंबर चौबीसों घंटे काम करेगा। जिसके पास भी अतिरिक्त भोजन उपलब्ध होगा, वह इन नंबरों पर फोन कर सकेगा। भोजन लेने के लिए आपके द्वार पर एनजीओ के लोग पहुंच जाएंगे और इसे जरुरतमंदों तक पहुंचाने का काम करेंगे। इस सेवा के लिए एक वेबसाइट भी तैयार किया जाएगा जिस पर इससे जुड़ी सभी जानकारियां उपलब्ध होंगी।    

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें