फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा में बोली सरकार: जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी घटनाओं में आई गिरावट, 370 हटाए जाने के बाद बदले हालात

Wed, 01 Dec 2021 05:34 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान बुधवार को केंद्र सरकार ने राज्यसभा में बताया कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद केंद्र शासित प्रदेश में अच्छे परिणाम देखने को मिले हैं। सरकार ने कहा कि इस फैसले के बाद यहां आतंकी घटनाओं में कमी आई है।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने बुधवार को राज्यसभा में कहा कि जम्मू-कश्मीर से संविधान के अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के बाद यहां आतंकी हमलों में खासी कमी देखने को मिली है। उन्होंने कहा कि इस कदम का असर आतंकवादियों के साथ-साथ घुसपैठ की कोशिशों पर भी पड़ा है और इनमें भी गिरावट देखी गई है, जो कि प्रदेश के भविष्य के लिए अच्छा संकेत है।
विज्ञापन


केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय उच्च सदन में कहा कि 16 अप्रैल 2017 से चार अगस्त 2019 तक जम्मू कश्मीर में कुल 843 आतंकवादी घटनाएं हुईं। इनमें 86 आम नागरिकों और 78 सुरक्षाकर्मियों की जान गई।




उन्होंने कहा कि 370 हटाए जाने के बाद पांच अगस्त 2019 से 22 नवंबर 2021 तक कुल 841 दिनों में जम्मू कश्मीर में कुल 496 आतंकवादी घटनाएं हुईं। इनमें 79 आम नागरिकों और 45 सुरक्षाकर्मियों की मौत हुई।
विज्ञापन


राय ने बताया कि अगस्त 2014 से अगस्त 2019 के बीच जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों ने 177 आम नागरिकों और 178 सैन्य कर्मियों की जान ले ली थी। अगस्त 2019 के बाद से 21 नवंबर 2021 तक आतंकियों ने 87 आम नागरिकों और 46 जवानों की हत्या कर दी। कुल आंकड़े बताते हैं कि जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें