फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Texas Accident: 'बेटी को ढूंढने में मदद करे सरकार', टेक्सास हादसे में मृत लड़की के पिता का पुराना पोस्ट वायरल

Wed, 04 Sep 2024 01:41 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टेक्सास में पांच वाहनों की भीषण टक्कर में मंगलवार को चार भारतीयों की मौत हो गई। मरने वालों में एक महिला भी शामिल है। यह दर्दनाक घटना उस समय हुई जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी एसयूवी को पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवती की मौत (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के टेक्सास में हुए कार हादसे में मरने वाली लड़की धरिशनी वासुदेवन की मौत से पहले उनके पिता ने एक्स पर विदेश मंत्री एस जयशंकर से बेटी को ढूंढने में मदद करने की गुहार लगाई थी। उनका यह पोस्ट अब वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


चेन्नई में रहने वाले वासुदेवन ने एक्स पोस्ट में विदेश मंत्री को टैग करते हुए लिखा था कि उनकी बेटी पिछले तीन साल से टेक्सास के फ्रिस्को में रहती थी। उसने पिछले साल ही अपनी एमएस की पढ़ाई पूरी की थी। पिछले साल से वह काम करने लगी थी। 

पिता ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि उसने तीन लोगों के साथ दोपहर तीन बजे कार पूलिंग एप के जरिये एक कार से यात्रा शुरू की थी। शाम चार बजे तक उससे बात हुई और उसका फोन पहुंच में था। मगर चार बजे के बाद उससे कोई संपर्क नहीं हो सका। उसके साथ कार में मौजूद तीन अन्य लोगों से भी बात नहीं हो सकी। वह फ्रिस्को से बेंटनविले में अपने चाचा के घर जा रही थी। उसके पिता ने कहा कि पिछले 12 घंटे से बेटी का पता नहीं चला है। हम परेशान हैं। कृपया मदद करें।  हालांकि अमर उजाला एक्स पर की गई पोस्ट की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। 
विज्ञापन


टेक्सास में पांच वाहनों की भीषण टक्कर में मंगलवार को चार भारतीयों की मौत हो गई। मरने वालों में एक महिला भी शामिल है। यह दर्दनाक घटना उस समय हुई जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी एसयूवी को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार में आग लग गई और सभी यात्रियों की जलकर मौत हो गई। पीड़ितों की पहचान की पुष्टि करने के लिए डीएनए परीक्षण किया जा रहा है।

मरने वालों की पहचान हो चुकी है। इनमें आर्यन रघुनाथ ओरमपति, फारूक शेख, लोकेश पलाचारला और दर्शिनी वासुदेवन के रूप में हुई है। ये सभी एक कारपूलिंग एप के जरिए जुड़े थे और अरकंसास के बेंटनविले की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें