फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काला धन रखने वालों के लिए एक और स्कीम, मोदी सरकार ने जारी की ईमेल आईडी

Fri, 16 Dec 2016 07:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटोः राजस्व सचिव हंसमुख अधिया - फोटो : Social Media
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने शुक्रवार को लोगों से अपील करते हुए कहा कि काला धन का खुलासा करने के लिए आखिरी मौके का फायदा उठाएं और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत कालेधन की घोषणा करें। इसके बाद शनिवार को एक और घोषणा करते हुए सरकार ने आम जनता से कालेधन के बारे में जानकारी मांगी है। 
विज्ञापन


राजस्व सचिव हंसमुख अधिया ने कहा, 'हम चाहते हैं कि लोग प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना से जुड़े और इसके तहत गरीबों की भलाई में योगदान करें।'

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत बैंकों में जमा अघोषित आय पर 50 प्रतिशत टैक्स और सरचार्ज लगेगा। इस स्कीम के तहत घोषणा करने वाले लोगों को कुल राशि का 25 प्रतिशत अगले चार सालों के लिए बैंक अकाउंट (non-interest bearing deposit) में रखना होगा। 

सरकार ने इसके साथ ही एक ईमेल आईडी blackmoneyinfo@incometax.gov.in जारी की है और लोगों से कहा है कि ब्लैकमनी से संबंधित कोई भी जानकारी इस पर उपलब्ध कराएं। 
विज्ञापन


शनिवार को शुरू हुई प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना 31 मार्च 2017 को बंद होगी। 

राजस्व सचिव ने कहा कि इस स्कीम के तहत की गई घोषणा पर 50 प्रतिशत टैक्स और जुर्माना लगेगा। 

उन्होंने कहा कि इस स्कीम के तहत की गई घोषणा को गुप्त रखा जाएगा। इसके साथ ही इस जानकारी को मुकदमा चलाने के लिए नहीं इस्तेमाल किया जाएगा। 

 
विज्ञापन

बैंकों में जमा हो रही रकम पर सरकार की नजर

फाइलः PM नरेंद्र मोदी
सरकार ने अपने बयान में कहा कि जमा धन पर टैक्स के भुगतान की रसीद दी जाएगी और इसे दिखाकर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का फायदा लिया जा सकेगा। साथ ही कानूनी मामलों में भी इसे दिखाया जा सकेगा। 

सरकार ने एक बार फिर लोगों को चेताया है कि बैंकों में रखी गई राशि पर सरकार कड़ाई से निगरानी रख रही है। 

हंसमुख अधिया ने कहा कि लोग ये न सोचें कि अलग-अलग खातों में पैसा जमा कर लोग बच जाएंगे। वित्तीय खुफिया एजेंसी इसका विश्लेषण कर रही है और जमा राशि पर निगरानी रख रही है। 

उन्होंने कहा, 'सिर्फ बैंकों में पैसा जमा करा देने से यह सफेद नहीं हो जाएगा। हम जमा राशि को इनकम टैक्स डिक्लरेशन से मिलाएंगे और आय के स्त्रोत का पता लगाएंगे।'

सरकार ने अपने एक बयान में कहा है कि अब तक 393 करोड़ की कैश और ज्वैलरी सीज की गई है। इसमें से 316 करोड़ कैश है बाकी ज्वलैरी और जवाहरात में है।

सरकार ने कहा कि 316 करोड़ की राशि में 80 करोड़ के नए नोट हैं। सरकार ने यह भी कहा कि छापे की कार्रवाई में अब तक 2600 करोड़ बरामद हुए हैं, जोकि अघोषित के रूप में है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें