फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने तत्काल प्रभाव से पैरासिटामोल एपीआई के निर्यात से प्रतिबंध हटाया

Thu, 28 May 2020 11:17 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली

सार

  • सरकार ने 17 अप्रैल को पैरासिटामोल के फार्मूलेशंस के निर्यात पर लगे अंकुश को हटा दिया था।
  • भारत ने पिछले दो माह में 120 से अधिक देशों को हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन और पैरासिटामोल की आपूर्ति की है।
  • पैरासिटामोल का इस्तेमाल दर्द निवारक और बुखार के लिए होता है।
विज्ञापन
पैरासिटामोल - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार ने गुरुवार को पैरासिटामोल एपीआई (एक्टिव फार्मा इन्ग्रीडिएंट) के निर्यात से प्रतिबंध हटाने की घोषणा की।

विज्ञापन


कोरोना वायरस संकट के बीच सरकार ने घरेलू आपूर्ति बढ़ाने के लिए पैरासिटामोल और इसके फार्मूलेशंस के निर्यात पर अंकुश लगा दिया था। इससे पहले 17 अप्रैल को सरकार ने पैरासिटामोल के फार्मूलेशंस के निर्यात पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया था।

अब विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने पैरासिटामोल एपीआई के निर्यात पर लगे प्रतिबंध को भी हटा दिया है। एपीआई दवा में मौजूद सक्रिय अवयव होता है। डीजीएफटी की अधिसूचना में कहा गया है कि तीन मार्च की अधिसूचना को संशोधित कर पैरासिटामोल एपीआई के निर्यात पर लगाए गए प्रतिबंध को तत्काल प्रभाव से हटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैरासिटामोल का इस्तेमाल दर्द निवारक और बुखार के लिए होता है। भारत ने पिछले दो माह में 120 से अधिक देशों को हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन और पैरासिटामोल की आपूर्ति की है। कोविड19 महामारी के बाद इन दवाओं की मांग बढ गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें