फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदालत की कार्यवाही में लाइव वीडियो रिकॉर्डिंग बनी हकीकत

Fri, 24 Nov 2017 01:26 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
supreme court
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया कि विभिन्न राज्यों के अनेक ट्रायल कोर्ट और अधिकरणों में सीसीटीवी कैमरों की मदद से न्यायिक कार्यवाही की लाइव वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू हो गई है। 
विज्ञापन


इससे पहले शीर्ष अदालत और विभिन्न हाईकोर्ट ने अदालतों में न्यायिक कार्यवाही के दौरान वीडियो रिकॉडिंग की अनुमति देने से इनकार किया था। सुधारवादी दृष्टिकोण अपनाते हुए और पारदर्शिता लाने के लिए 28 मार्च को शीर्ष अदालत ने प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की दो जिला अदालतों में बिना ऑडियो के सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश दिए थे।

पढ़ें- विदेश में ‘पद्मावती’ की रिलीज पर रोक की नई याचिका पर 28 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

सुनवाई के दौरान बृहस्पतिवार को अदालत ने सरकार के प्रयास की सरहना की लेकिन इस प्रक्रिया की धीमी गति पर चिंता व्यक्त की। अदालत ने पूछा कि डेब्ट रिकवरी ट्रिब्यूनल और आयकर अपीलीय ट्रिब्यूनल में अभी तक सीसीटीवी क्यों नहीं लगाए गए। 
विज्ञापन


जस्टिस आदर्श गोयल और यूयू ललित की पीठ ने सरकार से लाइव रिकॉर्डिंग को नेशनल ज्यूडिशियल डाटा ग्रिड से जोड़ने का संभावनाएं तलाशने को कहा। पीठ ने इस मामले में दिसंबर के दूसरे सप्ताह में अपडेट स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने को कहा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें