फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई हमले के साजिशकर्ता हेडली-राणा को भारत लाने की तैयारी, अमेरिकी एजेंसियों के संपर्क में सरकार

Thu, 03 Jan 2019 02:22 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
david headley
विज्ञापन

केंद्र सरकार मुंबई हमले के साजिशकर्ता डेविड हेडली और तहव्वुर हुसैन राणा को भारत लाने की तैयारी कर रही है। सरकार दोनों के प्रत्यर्पण के लिए अमेरिकी एजेंसियों से लगातार संपर्क में है। केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह ने बुधवार को बताया कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 13 से 15 दिसंबर के बीच अमेरिकी एजेंसियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये दोनों को भारत लाने पर बात की।  

विज्ञापन


एनआईए के सूत्रों के मुताबिक, अमेरिका राणा को भारत भेजने को लेकर लगभग तैयार है, लेकिन हेडली के प्रत्यर्पण को लेकर कई तकनीकी अड़चनें हैं। एनआईए ने राणा के खिलाफ नए सिरे से धोखाधड़ी के मामले को आधार बनाया है। इससे पहले राणा के आतंकवाद के मामले में प्रत्यर्पण की बात हो रही थी, लेकिन अमेरिका का डबल जियोपार्डी कानून आड़े आ रहा था। 

इसके तहत एक आरोपी को एक ही अपराध के लिए दो बार सजा नहीं दी जा सकती। इसकी काट के लिए एनआईए ने राणा के खिलाफ अपनी कंपनी के जरिये नकली कागजात के आधार पर हेडली का पासपोर्ट बनवाने का आरोप लगाया है। एनआईए की इस दलील पर एफबीआई और अन्य एजेंसियां उसके प्रत्यर्पण पर विचार कर रही हैं। 
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, डेविड हेडली ने अमेरिका के साथ समझौता कर आरोप स्वीकार लिए हैं। अमेरिका में उसे 35 साल की सजा हो चुकी है। लिहाजा भारत की तमाम कोशिशों के बावजूद हेडली का प्रत्यर्पण थोड़ा मुश्किल है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें