फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में नाव डूबने से एक की मौत, नौ अन्य लापता

Wed, 02 Jan 2019 11:41 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पारादीप
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन

ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में महानदी में पिकनिक मना कर लौट रहे लोगों की नाव डूबने से एक महिला की मौत हो गई और नौ अन्य लापता हैं। केंद्रपाड़ा के कलेक्टर डी सतपथि ने बताया कि 10 लोगों को ले जा रही मशीनीकृत नाव बुधवार शाम महानदी में डूब गई।

विज्ञापन





उन्होंने कहा, ‘‘ एक शव निकाल लिया गया है जबकि सात अन्य लापता हैं। बचाव अभियान के लिए दमकल कर्मी तथा ओडिशा आपदा त्वारित कार्रवाई बल (ओडीआरएएफ) के सदस्य मौके पर पहुंच गए हैं।’’ 

मृतका की पहचान प्रभाती स्वयं के तौर पर हुई है। वह अन्य पीड़ितों के साथ नव वर्ष के मौके पर हुकिटोला से पिकनिक मना कर लौट रही थीं। वे जगतसिंहपुर जिले के कुजांग इलाके के रहने वाले हैं। अधिकारी ने बताया कि इलाके में अंधेरे और तीव्र सर्दी होने के कारण बचाव अभियान प्रभावित हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें