फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वोत्तर व हिमालयी राज्यों से फल, सब्जियों के हवाई परिवहन पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी

Thu, 12 Nov 2020 03:13 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
fruits and vegetables
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने बुधवार को पूर्वोत्तर व हिमालयी राज्यों से कुछ चुनिंदा फल और सब्जियों के हवाई परिवहन पर 50 फीसदी सब्सिडी देने की योजना का एलान किया। योजना के अंतर्गत जिन 41 फलों व सब्जियों को सूचीबद्ध किया गया है उन्हें देश के किसी भी हिस्से में पहुंचाने में अब आधा भुगतान करना होगा।

विज्ञापन


केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय ने कहा, यह सब्सिडी ऑपरेशन ग्रीन स्कीम टॉप टू टोटल के तहत दी जाएगी। विमानन कंपनियां यह सब्सिडी सीधे आपूर्तिकर्ता, प्रेशक, प्राप्तकर्ता और एजेंट को दी जाएगी यानी विमानन कंपनियां माल ढुलाई शुल्क का सिर्फ 50 फीसदी ही वसूलेंगी। विमानन कंपनियों को शेष 50 फीसदी राशि केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय अदा करेगा।


जिन फलों पर यह राहत मिलेगी उसमें आम, केला, अमरूद, कीवी, लीची, मौससी, संतरे, कीनू, नींबू, पपीता, अनानास, अनार, कटहल, सेब, बादाम, आंवला, कृष्णा फल, नशपाती, सकरकंद और चीकू शामिल हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा सब्जियों में फलियां, करेला, बैंगन, शिमला मिर्च, गाजर, फूल गोभी, हरी मिर्च, भिंडी, खीरा, मटर, लहसुन, प्याज, आलू, टमाटर, बड़ी इलायची, कद्दू, अदरक, पत्ता गोभी, कुम्हड़ा और हल्दी पर भी सब्सिडी मिलेगी। अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मिजोरम, मेघालय, नगालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के हवाई अड्डों से इन फलों व सब्जियों के हवाई परिवहन की अनुमति है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें