फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने ई-वीजा शुल्क से कमाए 990 करोड़ रुपये, बढ़े विदेशी पर्यटक

Thu, 15 Nov 2018 06:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार के ई-वीजा की प्रक्रिया आसान करने से देश में विदेशियों के आने की संख्या में पिछले दो साल में बड़ा इजाफा हुआ है। इस अवधि में वीजा शुल्क से सरकारी खाते में 990 करोड़ रुपये आए हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्रालय के मुताबिक इस साल 31 अक्तूबर तक 18.78 लाख विदेशी भारत आए।  पिछले साल भारत आने वाले विदेशियों की संख्या 17 लाख थी।  इससे पहले के सालों में देश में विदेशियों की संख्या बमुश्किल चार से पांच लाख होती थी। 

विज्ञापन

नियम सरल होने से बढ़े विदेशी पर्यटक

मंत्रालय ने बताया कि सरकार की ई-वीजा सुविधा का लाभ 166 देशों के नागरिक 26 एयरपोर्ट और पांच बंदरगाहों पर उठा सकेंगे। बड़ी संख्या में आने वाले विदेशियों में सबसे ज्यादा संख्या पर्यटकों की है। इसके बाद व्यापार और इलाज के लिए सबसे अधिक विदेशी आ रहे हैं। 

सरकार के अनुसार भारत आने संबंधी नियमों के सरल होने की वजह से विदेशियों के आने की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक इस साल ई-वीजा सुविधा के जरिये सबसे ज्यादा 2.92 लाख ब्रिटिश नागरिक भारत आए। इसके बाद 2.21 लाख अमेरिकी भारत पहुंचे। तीसरे नंबर पर चीन 1.27 लाख चीनी और 1.07 लाख फ्रांसीसी और 89 हजार जर्मनी के नागरिक भारत पहुंचे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें