फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monsoon Session: मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक आज, पीएम मोदी भी होंगे शामिल

Wed, 19 Jul 2023 04:23 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मानसून सत्र के हंगामेदार होने का अनुमान है। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए विपक्ष सरकार के खिलाफ हमलावर रुख अपनाएगा।
विज्ञापन
सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने 20 जुलाई से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श के लिए आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है। यह एक औपचारिक बैठक होगी जो संसद सत्र शुरू होने से एक दिन पहले होगी। इस बैठक में सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों समेत प्रधानमंत्री मोदी भी शिरकत करेंगे। 
विज्ञापन


पहले मंगलवार को होनी थी बैठक
बता दें कि पहले यह सर्वदलीय बैठक राज्य सभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को बुलाई थी लेकिन अधिकतर पार्टियों के नेताओं की अनुपलब्धता के चलते यह बैठक टाल दी गई। इस साल कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए सत्ताधारी पार्टी और विपक्ष अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुटे हैं। विपक्ष जहां मंगलवार को बेंगलुरु में बैठक कर रहा है, वहीं एनडीए दिल्ली में बैठक कर रहा है। 

हंगामेदार रहेगा मानसून सत्र
मानसून सत्र के हंगामेदार होने का अनुमान है। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए विपक्ष सरकार के खिलाफ हमलावर रुख अपनाएगा। साथ ही महंगाई, मणिपुर संकट जैसे मुद्दों को लेकर भी विपक्ष, सरकार को निशाने पर ले सकता है। उल्लेखनीय है कि संसद का शीतकालीन सत्र भी हंगामे की भेंट चढ़ गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें