फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 दिन के अंतर पर लगेगा टीका, 14 दिन में करेगा असर, संयत रखें व्यवहार: सरकार

Tue, 12 Jan 2021 09:09 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोविड-19 प्रोटोकॉल्स - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 के टीके की दो खुराकें 28 दिनों के अंतर पर लगेंगी और दूसरी खुराक लगने के 14 दिनों के बाद उसका असर शुरू होगा। संवाददाता सम्मेलन में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि टीके का असर खुराक पूरी होने के 14 दिनों बाद दिखना शुरू होगा। हम लोगों से अनुरोध करते हैं कि वे कोविड-19 से जुड़े प्रोटोकॉल का पालन करना जारी रखें।

विज्ञापन


बता दें कि भारत में कोविड-19 का टीकाकरण अभियान 16 जनवरी से शुरू हो रहा है। पहले चरण में करीब तीन करोड़ स्वास्थ्य कर्मियों और कोरोना योद्धाओं को प्राथमिकता के आधार पर टीका लगाया जाएगा। इसे लेकर केंद्र सरकार ने साफ किया है कि पहले चरण के टीकाकरण का खर्च राज्य सरकारों को नहीं देना होगा। स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम मोर्चे के कोरोना योद्धाओं के टीकाकरण का खर्च केंद्र उठाएगा।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत ने दो टीकों के आपात उपयोग की अनुमति दी है। ये टीके हैं- ऑक्सफोर्ड का कोविशील्ड जिसका उत्पादन भारत में पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में हो रहा है और दूसरा है भारत बायोटेक का कोवैक्सीन। नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने कहा कि इन दोनों टीकों का हजारों लोगों पर परीक्षण किया गया है। दोनों ही टीके सुरक्षित हैं और उनसे कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'हमें इसपर कोई संदेह नहीं होना चाहिए कि जिन दो टीकों को मंजूरी दी गई है वे सबसे सुरक्षित हैं। दोनों टीकों का हजारों लोगों पर परीक्षण किया गया है और इसके साइड इफेक्ट नगण्य हैं। कोई बड़ा खतरा नहीं है।' केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मी (करीब एक करोड़) सर्वोच्च प्राथमिकता होंगे, उसके बाद अन्य कोरोना योद्धाओं का (करीब दो करोड़) टीकाकरण किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें