फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से लड़ाई : ड्रोन से कोरोना के टीके की आपूर्ति का अध्ययन को अनुमति

Fri, 23 Apr 2021 02:53 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

  • आईआईटी कानपुर के साथ मिलकर अध्ययन करेगी आईसीएमआर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने कोरोना के टीकों की आपूर्ति ड्रोन से करने के लिए अध्ययन की इजाजत दे दी है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) को ड्रोन के जरिये टीकों की आपूर्ति की संभावना तलाशने के लिए अध्ययन की अनुमति दी है।

विज्ञापन


आईसीएमआर यह अध्ययन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), कानपुर के सहयोग से करेगा। आईसीएमआर को अध्ययन की यह छूट मानव रहित विमान प्रणाली नियम, 2021 के तहत सशर्त दी गई है। यह छूट एक साल के लिए मान्य होगी या फिर अगले आदेश तक ही मान्य होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें