फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का बड़ा आरोप, 'केरल सरकार बहुत काम कानून के मुताबिक नहीं करती'

Sat, 13 Jul 2024 11:18 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने फिर से राज्य सरकार पर तल्ख टिप्पणी की है। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने अपने एक बयान में कहा है कि केरल सरकार बहुत काम कानून के मुताबिक नहीं करती है।
विज्ञापन
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का बड़ा आरोप - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने एपीजे अब्दुल कलाम टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (केटीयू) के वीसी की नियुक्ति के लिए सर्च कमेटी में चांसलर के प्रतिनिधि को शामिल नहीं करने पर शनिवार को कहा कि केरल सरकार बहुत से काम कानून के अनुरूप नहीं कर रही है। बताया जाता है कि राज्य सरकार ने केटीयू के वीसी की तलाश सह-चयन वाली पांच सदस्यीय समिति शुक्रवार को गठित की थी। इस दौरान राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने राज्य सरकार पर तल्ख टिप्पणी की है। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने अपने बयान में कहा है कि केरल सरकार बहुत काम कानून के मुताबिक नहीं करती है।
विज्ञापन


आखिरकार इसका निपटारा अदालत से ही होगा- राज्यपाल
केरल के विश्वविद्यालयों के चांसलर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने इस मामले में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा, यह उनपर (मुख्यमंत्री) है कि वह क्या करना चाहते हैं। वह कई काम कानून के मुताबिक नहीं कर रहे हैं। राज्यपाल ने कहा कि आखिरकार इस मामले का निपटारा अदालत से ही होगा। 

काफी दिनों से राज्यपाल और राज्य सरकार में तकरार जारी
बता दें कि पिछले काफी समय में नियुक्तियों को लेकर राज्यपाल और वाम दल की अगुवाई वाली पिनाराई विजयन सरकार में बात-विवाद जारी है। दरअसल राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का आरोप है कि पिनाराई विजयन सरकार विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता में दखलंदाजी कर रही है, वहीं पिनाराई विजयन सरकार का कहना है कि राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान उच्च शिक्षा का भगवाकरण करने के लिए संघ परिवार का एजेंडा थोपने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें