पश्चिम बंगाल में अलग गोरखालैंड की मांग करने वाले गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) के कार्यकर्ता और उग्र हो गए हैं। दार्जिलिंग में कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हुई है, जिसमें असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर अमितावों माल्लिक की मौत हो गई है। मल्लिक की मौत दार्जिलिंग के तकवार इलाके में हुई है।
West Bengal: Police ASI Amitavo Mallick lost his life in clashes b/w Police & Gorkha Janmukti Morcha (GJM) supporters in Darjeeling's Takvar
— ANI (@ANI) October 13, 2017
पढ़ें: ममता को 'बालों से घसीटने' वाले बयान पर भाजपा अध्यक्ष के खिलाफ फतवा जारी
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में बीते कुछ महीने से अगल गोरखालैंड प्रदेश की मांग को लेकर जीजेएम कार्यकर्ता लगातार आंदोलन कर रहे हैं। पुलिस ने लोगों को रोकने के लिए कई बार आंसू गैस के गोले दागे हैं। वहीं प्रदर्शन के दौरान जीजेएम कार्यकर्ताओं की मौत के बाद आंदोलन उग्र हो गया।
उल्लेखनीय है कि बंगाल में अलग गोरखालैंड की मांग बहुत दिनों से चल रही है। वहीं गुरुवार को गोरखालैंड की मांग को लेकर अवॉर्ड वापसी भी शुरू हो गई। कर्मा योंजान ने 2016 में सरकार द्वारा दिया गया अवॉर्ड वापस करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि दिसंबर 2016 में सरकार ने मुझे अवॉर्ड दिया था, जो मैं अब वापस कर रह हूं। मुझे अवॉर्ड नहीं चाहिए बल्कि गोरखालैंड चाहिए।