गोरखपुर के दुखद हादसे पर नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्री का बेतुका बयान आया है। मोदी सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि इसमें किसी की साजिश भी हो सकती है।
सीएम योगी के दौरे के बाद कार्रवाई शुरू, चर्चा में आए डॉ. कफील पर गिरी गाज
फग्गन सिंह कुलस्ते ने गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में दर्जनों बच्चों की मौत के सवाल पर कहा कि ये किसी की साजिश हो सकती है, ताकि राज्य सरकार बदनाम हो।
Isme kisi na kisi ki saazish bhi ho sakti hai: Faggan Singh Kulaste (Union Minister of State,Health & Family Welfare) on #Gorakhpur incident pic.twitter.com/MoVaDXSO3K— ANI (@ANI) August 13, 2017
गौरतलब है कि गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी के चलते 48 घंटों में 30 बच्चों की मौत की खबरें सामने आई हैं। हालांकि सरकार ने इन खबरों को भ्रामक बताते हुए केवल 7 बच्चों की किन्हीं अन्य बीमारियों से मौत की पुष्टि की है।