फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्दिक पांड्या के तूफानी शतक के बाद सोशल मीडिया पर आई बधाई की आंधी!

Sun, 13 Aug 2017 06:55 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या - फोटो : twitter
विज्ञापन
भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने रविवार को तीसरे व अंतिम टेस्ट के दूसरे दिन तूफानी शतक जमाकर श्रीलंका को बैकफुट पर धकेल दिया। पांड्या ने सिर्फ 86 गेंदों में 8 चौको और 7 छक्को की मदद से अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जमाया। ये उनके फर्स्ट क्लास करियर का भी पहला शतक रहा। हालांकि, वो 96 गेंदों में 8 चौके और 7 छक्कों की मदद से 108 रन बनाकर संदाकन के शिकार बने। 
विज्ञापन


पांड्या जब क्रीज पर आए थे, तब टीम इंडिया का स्कोर 6 विकेट पर 322 रन था। इसके बाद उन्होंने ताबड़तोड़ पारी खेली और टीम को 487 रन के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। वो आउट होने वाले टीम के आखिरी बल्लेबाज रहे। 


पांड्या ने एकसाथ कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए।  पांड्या आठवें क्रम पर उतरकर शतक लगाने वाले भारत के पहले बल्लेबाज भी बने। पांड्या पहले भारतीय बल्लेबाज बने, जिन्होंने एक सत्र के अंदर शतक जमाया। इस मामले में उन्होंने वीरेंदर सहवाग को पीछे छोड़ा, जिन्होंने एक सत्र में 99 रन बनाए थे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : हार्दिक पांड्या के तूफानी पहले इंटरनेशनल शतक में उड़े कई रिकॉर्ड्स


हार्दिक पांड्या ने जैसे ही अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय शतक पूरा किया, इसके तुरंत बाद ट्विटर पर बधाइयों का तांता लग गया। क्रिकेट जगत की दिग्गज हस्तियों समेत यूजर्स ने इस ऑलराउंडर की जमकर तारीफ की जबकि श्रीलंकाई गेंदबाजों का मजाक बनाया। देखिये पांड्या के तूफानी शतक के बाद ट्विटर पर किस प्रकार आई बधाइयों की आंधी:
  Wow ! What an incredible century by @hardikpandya7 . Well done mere KungFu Pandya. Mazaa aa gaya.#INDvSL — Virender Sehwag (@virendersehwag) August 13, 2017


(वाह! शानदार शतक, शाबाश मेरे कुंगफु पांड्या, मजा आ गया)
  What an unbelievable innings by Hardik Pandya.Counter attack at its best.Scored his first 50 of 61 balls ,the second of 25.Brilliant#INDvSL — Mohammad Kaif (@MohammadKaif) August 13, 2017


(हार्दिक ने अविश्वसनीय पारी खेली, काउंटर अटैक अपने चरम पर, पहले 50 रन 61 गेंदों में बनाए जबकि दूसरा अर्धशतक सिर्फ 25 गेंदों में पूरा किया, लाजवाब)
  Hardik Pandya becomes the first Indian player to score 100 runs in a session before Lunch in Test cricket. #SLvIND — Sampath Bandarupalli (@SampathStats) August 13, 2017


(हार्दिक पांड्या टेस्ट क्रिकेट में लंच से पहले एक सत्र में शतक ठोंकने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने)
  Hardik Pandya now 81st batsman to make 483rd Test century for India!#SLvInd — Mohandas Menon (@mohanstatsman) August 13, 2017


(हार्दिक पांड्या अब 81वें बल्लेबाज बने, जिन्होंने भारत की तरफ से 483वां शतक जमाया)
  Happy to use the word "memorable" for this century from @hardikpandya7. There is class here — Harsha Bhogle (@bhogleharsha) August 13, 2017


(हार्दिक पांड्या द्वारा जमाए इस शतक को 'यादगार' कहने में खुशी होगी, इसमें क्लास थी)
  Crazy, crazy knock by Hardik Pandya here.
But, big credit to Umesh Yadav for surviving those 8 balls :-P.#INDvSL — Sorabh Pant (@hankypanty) August 13, 2017


(हार्दिक पांड्या का बहुत ही उत्साहजनक शतक, उमेश यादव को 8 गेंद तक क्रीज पर टिके रहने का श्रेय)
  Sri Lankan Bowlers Reaction Watching Hardik Pandya's Brutal Innings In Test. (108* Off 93 Balls) 7 SIXes.#INDvSL #INDvsSL #SLvIND #SLvsIND pic.twitter.com/HSY1YVBF0c — Sir Ravindra Jadeja (@SirJadejaaaa) August 13, 2017
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें