फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर : धोखाधड़ी के मामले में डॉक्टर कफील खान गिरफ्तार

Mon, 24 Sep 2018 07:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ गोरखपुर
विज्ञापन
हिरासत में डॉ. कफील - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन कमी से बच्चों की मौत के मामले में आरोपी और निलंबित डॉ. कफील खान और उनके भाई आदिल खान को कैंट पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी बैंक खाता खोलने और उससे करीब दो करोड़ रुपये के लेनदेन करने का आरोप है। इस मामले में गत दो जुलाई को कैंट पुलिस ने केस दर्ज किया था।

विज्ञापन

 
सीओ कैंट प्रभात राय ने बताया कि राजघाट इलाके के शेषपुर निवासी मुजफ्फर आलम पुत्र तौफीक ने एक प्रार्थना पत्र दिया था। मुजफ्फर डॉ. कफील के भाई आदिल का कर्मचारी रह चुका है। मुजफ्फर के प्रार्थना पत्र के मुताबिक उसकी फोटो और ड्राइविंग लाइसेंस का इस्तेमाल कर फैजान के नाम से यूनियन बैंक की बैंक रोड शाखा में 2009 में एक खाता खोला गया था। इसके जमानतदार आदिल थे। इसकी जानकारी नहीं दी गई थी। 2014 में मुजफ्फर को जानकारी मिली और उसकी आपत्ति के बाद बैंक खाता बंद कर दिया गया। छह साल (2009-2014) में इस बैंक खाते से करीब दो करोड़ रुपये का लेनदेन किया गया था।

मणिपाल यूनिवर्सिटी से पढ़ाई के दौरान डॉ. कफील खान ने इसी खाते से 3 लाख 81 हजार रुपये की डीडी बनवाई और फीस जमा की थी। आदिल के कर्मचारी की तहरीर पर ही 2 जुलाई 2018 को पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू की। सीओ कैंट ने बताया कि जांच के दौरान आदिल के खिलाफ कई सबूत मिले। जांच आगे बढ़ी तो डॉ. कफील का भी नाम प्रकाश में आया। इस मामले के वादी मुजफ्फर ने कोर्ट में दिए गए बयान में दोनों का नाम लिया है। कोर्ट में बयान और साक्ष्य के आधार पर ही रविवार को दोपहर डेढ़ बजे बसंतपुर स्थित आवास से आदिल और थोड़ी ही दूरी से डॉ. कफील को गिरफ्तार किया गया है।  
विज्ञापन


मालूम हो कि डॉ. कफील दूसरी बार गिरफ्तार किए गए हैं। इससे पहले बीआरडी कांड में गिरफ्तारी हुई थी। कई महीने मंडलीय कारागार में बंद थे। इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद डॉ. कफील जेल से छूटे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें