फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीरज का आखिरी कारवां आज पहुंचेगा अलीगढ़, होगा अंतिम दर्शन

Sat, 21 Jul 2018 02:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को चिर निंद्रा में सोए और महायात्रा पर निकले गीतकार पद्मभूषण गोपाल दास ‘नीरज’ का आखिरी कारवां शनिवार को अलीगढ़ पहुंच रहा है। गुरुवार को उनका दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में निधन हो गया था। नीरज के पौत्र पल्लव नीरज की अमेरिका से लौटने के लिए प्रतीक्षा की जा रही है। जिसके बाद दिल्ली से उन्हें अलीगढ़ लाया जाएगा। 

विज्ञापन


अंतिम दर्शन के बाद मेडिकल कालेज की टीम ले जाएगी

इस बीच दिन भर नीरज के जनकपुरी स्थित आवास पर उनके प्रशंसकों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। दिल्ली से संचार माध्यम से जुड़े लोगों ने भी नीरज के जनकपुरी स्थित आवास की ओर रुख किया। कहा जा रहा है कि शनिवार को तीन या चार घंटे उनके पार्थिव शरीर को आवास पर रखा जाएगा। यहां पर उनके पार्थिव शरीर को वहीं पर रखने की तैयारी की जा रही है जहां पर वह विश्राम किया करते थे। उस कमरे से सभी सोफे, बेड आदि निकलवा कर कमरा खाली करवा दिया गया है। जिससे अधिक से अधिक लोग एक साथ उस कमरे में आ सकें। 

जिसके बाद जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कालेज के एनाटमी विभाग की टीम उनकी पार्थिव शरीर को मेडिकल कालेज ले जायेगी। यहां पर उनकी पार्थिव देह को चिकित्सा विज्ञान के विद्यार्थियों के अध्ययन के उपयोग में लाया जाएगा। इससे पहले मेडिकल कालेज को देह का दान करने वाली बड़ी हस्तियों में साहित्यकार प्रो. केपी सिंह शामिल हैं। मेडिकल कालेज की टीम ने इसके लिए पूरी तैयारी कर रखी हैं। जैसे ही उनकी अंतिम विदाई की सभी औपचारिकताएं पूरी हो जाएंगी। टीम का काम शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें