फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस : क्या आप टीका लगवाना चाहते हैं? गूगल करेगा मदद

Sat, 13 Mar 2021 04:14 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : social media
विज्ञापन

आप कोरोना टीका लगाना चाहते हैं और आपको अपने पास के केंद्र की जानकारी चाहिए तो गूगल अपने सर्च मैप और गूगल असिस्टेंट के जरिए आपको लोकेशन बताएगा। गूगल की ओर से शुक्रवार को बताया गया कि लोगों की मदद के लिए वह जल्द ही यह सेवा शुरू करेगा।

विज्ञापन


गूगल ने ब्लॉगस्पॉट में कहा कि उनकी टीम कोरोना टीका से संबंधित लोगों के सवाल का तत्काल और सटीक जवाब देने के लिए काम कर रही है। गूगल ने कहा कि वह स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और बिल एवं मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन के साथ गलत सूचनाओं को पकड़ने और सही सूचना लोगों तक पहुंचाने के लिए साथ काम कर चुकी है।

पहले चरण के टीकाकरण के बाद ही गूगल ने गूगल सर्च में नॉलेज पैनल की शुरुआत की जिसमें कोविड से संबंधित सवालों के जवाब थे। इसकी शुरुआत लोगों को सही सूचना देकर मदद करने के इरादे से की गई थी। इसके तहत दो वैक्सीन के बारे में पूरी जानकारी, उसके प्रभाव, सुरक्षा, वितरण, कुप्रभाव के बारे में  अंग्रेजी, हिंदी सहित 8 भाषाओं में उपलब्ध है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें