पाई के विस्तृत स्वरूप की गणना करना गणितज्ञों के बीच लंबे समय से प्रचलित रहा है। एमा के मुताबिक पाई की ओर वह बचपन से ही आकर्षित रही थीं। एमा ने कहा, 'मैं बहुत आश्चर्यचकित हूं। मैं अब भी वास्तविकता को समझने की कोशिश कर रही हूं। विश्व रिकॉर्ड बनाना बेहद कठिन कार्य था।' एमा ने कहा, 'पाई का कोई अंत नहीं है, मैं इसका और विस्तार करने की कोशिश करूंगी।'
गूगल ने इस समाचार को एक ब्लॉग के माध्यम से पाई दिवस (14 मार्च) को साझा किया। पाई के मान 3.14 के चलते इसे 14 मार्च को मनाया जाता है। पाई के मान का पहला अंक 3, साल के तीसरे महीने मार्च और दशमलव के बाद आने वाला 14 तारीख को प्रदर्शित करता है।