फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूगल आईओ 2021: 18 महीने में जीमेल से हट जाएगा डाटा, एंड्रायड-12 में फोन व एप के रंग बदल सकेंगे

Wed, 19 May 2021 06:43 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला रिसर्च टीम, नई दिल्ली

सार

  • गूगल के जीमेल से 18 महीने बाद डाटा अपने आप डिलीट हो जाएगा
  • फोन से लॉक-अनलॉक हो सकेगी बीएमडब्ल्यू कार
  • कई नई घोषणाएं गूगल ने अपने सालाना टेक इवेंट गूगल आईओ में मंगलवार को की
विज्ञापन
sundar pichai - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फोन स्क्रीन और एप के रंग और डिजाइन बदलने के विकल्प से लेकर कार अनलॉक करने की सुविधा तक गूगल अपने स्मार्टफोन ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रायड के नए प्रारूप एंड्रायड-12 में देने जा रहा है।

विज्ञापन


सुंदर पिचाई और उनकी गूगल टीम ने नए फीचर और नियमों में बदलाव की घोषणा की 
वहीं, गूगल के जीमेल से 18 महीने बाद डाटा अपने आप डिलीट हो जाएगा। इसी प्रकार की कई नई घोषणाएं गूगल ने अपने सालाना टेक इवेंट गूगल आईओ में मंगलवार को की। जानिए इनके बारे में... 

एंड्रायड-12 में कई नए फीचर 

फोन से लॉक-अनलॉक बीएमडब्ल्यू कार
फोन और एप में पसंद के कलर और डिजाइन बदलने को मेटेरियल-यू फीचर नाम दिया गया है। यूजर इंटरफेस में मनमर्जी के रंग भरे जा सकेंगे। इसके अलावा विजेट्स को रीडिजाइन किया गया है। वहीं फोन के जरिए बीएमडब्ल्यू जैसी कार के मालिक अपनी कार अनलॉक कर पाएंगे। कई अन्य कार कंपनियों से भी इस की-लेस फीचर के लिए बात की जा रही है।
विज्ञापन


गूगल मैप में भी सुधार 

इमारतों के भीतर भी करेगा मदद 
सुंदर पिचाई ने बताया गूगल मैप मौसम को समझते हुए आगाह करेगा, इससे सड़क हादसे रोकने में मदद मिलेगी। मैप पर ऑग्मेंटेड रियलिटी के जरिए सड़क यातायात के संकेत और इमारतों के भीतर भी मैप मदद करेगा।

फेक न्यूज के लिए सर्च में अलर्ट 
गूगल सर्च रिजल्ट के साथ सोर्स साइट की जानकारी भी 3 डॉट पर क्लिक करने पर देगा। अभी यह फीचर इंग्लिश में होगा लेकिन धीरे-धीरे अन्य भाषाओं में भी दिया जाएगा।

जीमेल : 15 मिनट की हिस्ट्री डिलीट करने का विकल्प

75 भाषाओं में फोटो, इमेज व वीडियो सर्च 
सुंदर पिचाई ने बताया जीमेल पर 200 करोड़ एक्टिव अकाउंट है। उन्होंने यूजर्स की निजता की सुरक्षा का तर्क देकर कहा कि 18 महीने में जीमेल का कंटेंट डिलीट करने की गूगल ने नई नीति बनाई है। साथ ही गूगल सर्च में 15 मिनट की हिस्ट्री डिलीट करने का विकल्प दिया जाएगा। गूगल सर्च को तेज करने के लिए इसे 75 भाषाओं में काम करते हुए फोटो, इमेज व वीडियो आदि मिलाकर सर्च करने योग्य बनाया जा रहा है।

300 करोड़ फोन में पहुंचा एंड्रॉयड 

एंड्रॉयड-12 : 22 फीसदी कम लेगा जगह
गूगल ने बताया आज एंड्रॉयड दुनिया के 300 करोड़ सक्रिय एंड्रॉयड डिवाइस में इस्तेमाल हो रहा है। एंड्रॉयड-12 में सीपीयू 22 प्रतिशत कम उपयोग होगा। वहीं, फोन को ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए डैश बोर्ड से यह परमिशन दी जा सकेगी। कैमरा और माइक्रोफोन उपयोग करने जैसे संवेदनशील अनुमति को भी आसानी से सभी एप के लिए बदला जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें