फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेट की पहुंच को बढ़ाने के लिए गूगल ने नौ भारतीयों को जोड़ा

Wed, 26 Apr 2017 05:57 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भ्ाट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
गूगल ने अपने ग्राहकों को उनकी पसंद की भाषा में इंटरनेट उपयोग करने की सुविधा देने के लिए नौ अन्य भारतीयों भाषाओं के साथ अपने उत्पादों को जोड़ दिया है। गूगल ने इसके लिए गुजराती, पंजाबी, मलयालम और कन्नड़ सहित नौ भारतीय भाषाओं को जगह दी है।
विज्ञापन


‘न्यूरल मशीन ट्रांसलेशन’ के माध्यम से उपभोक्ता अंग्रेजी को हिंदी सहित बंगाली, मराठी, तमिल, तेलुगु, गुजराती, पंजाबी, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में अनुवाद कर सकेंगे। इस नई तकनीक के माध्यम से आप एक हिस्से के बजाय पूरे वाक्य का अनुवाद कर सकेंगे। गूगल के अनुवाद की यह तकनीक फिलहाल गूगल सर्च और मैप्स के लिए उपलब्ध होगी जो कि मोबाइल और डेस्कटॉप दोनों पर उपलब्ध है।

भारत और दक्षिण-पूर्वी एशिया में गूगल के उपाध्यक्ष राजन आनंदन ने कहा कि भारत में इस वक्त ऑनलाइन माध्यम से भारतीय भाषाओं का इस्तेमाल करने वाले 23.4 करोड़ लोग हैं जबकि ऑनलाइन माध्यम से अंग्रेजी का उपयोग करने वाले उपयोगकर्ता 17.5 करोड़ हैं। हम उम्मीद करते हैं कि अगले चार वर्षों में अन्य भारतीय भाषाओं को उपयोग करने वाले 30 करोड़ लोग भी ऑनलाइन आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें