गुगल ने डूडल के जरिये विंबलडन की 140 वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस डूडल को अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, आस्ट्रिया, बांग्लादेश, समेत कई अन्य देशों में मनाया जा रहा है। विंबलडन विश्व का सबसे पुराना टेनिस टूर्नामेंट है।
मालूम हो कि विंबलडन की शुरुआत 1877 में हुई थी। पहले विंबलडन का आयोजन ऑल इंग्लैंड क्रॉकेट और लॉन टेनिस क्लब में हुआ था। ऑल इंग्लैंड लॉन टेनिस एंड क्रोक्वेट क्लब (The All England Lawn Tennis and Croquet Club) एक निजी क्लब है, जिसकी स्थापना 1868 में मूल रूप से 'द ऑल इंग्लैण्ड क्रोक्वेट क्लब (The All England Croquet Club)' के रूप में की गयी थी। ऑल इंग्लैंड क्लब का पहला मैदान वोर्पल रोड पर 4 एकर में फैला था।
बता दें कि विंबलडन को व्यापक रूप से विश्व में प्रमुख टेनिस टूर्नामेंट माना जाता है। द ऑल इंग्लैण्ड लॉन टेनिस क्लब, जो इन खेल प्रतियोगिताओं की मेजबानी करता है। वहीं, विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट हर साल दो हफ्तों के लिए 500,000 से अधिक दर्शकों को आकर्षित करती है।