फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूगल ने 'मदर्स डे' पर बनाया डूडल, जानिये क्या है इस दिन का इतिहास

Sun, 13 May 2018 10:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

दुनिया में सबसे खूबसूरत रिश्ते का नाम 'मां' है और आज पूरी दुनिया इस 'रिश्ते' को उत्सव की तरह मना रही है। आज(13 मई) मदर्स डे है और गूगल ने डूडल बनाकर इस खूबसूरत दिन को याद किया है। 

विज्ञापन


हम सब अपनी मां से बहुत प्यार करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि मदर्स डे मनाने की शुरुआत कब से हुई! दरअसल इस खास दिन को मनाने की शुरुआत ग्रीस से हुई। ग्रीस के लोग अपनी मां से बहुत प्यार करते थे और उन्हें विशेष सम्मान देते थे।

ऐसे में उन्हें एक खास दिन की जरूरत महसूस हुई जब वह अपनी मां की पूजा कर सकें। इसलिए उन्होंने एक निश्चित दिन को चुना और अपनी मां की पूजा शुरू कर दी। पुरानी मान्यताओं के मुताबिक ग्रीक के देवताओं की मां का नाम 'स्यबेले' था और ग्रीक के लोग आज के ही दिन उनकी पूजा किया करते थे ।
विज्ञापन


इतिहास में यह पहली घटना है जब किसी खास दिन मां को सम्मान देने की प्रथा हो। इसलिए माना जाता है कि मदर्स डे की शुरुआत यहीं से हुई जो धीरे-धीरे बाकी देशों में भी फैल गई।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें