फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल वालों के खिलाफ थाने पहुंची महिला, मांसाहारी खाना बना वजह

Sun, 13 May 2018 10:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तेर प्रदेश के आगरा जिले में एक महिला थाने पहुंची और ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उसका कहना है कि वह बचपन से ही शाकाहारी हैं लेकिन उसका पति मांस-मछली खाने और बनाने के लिए उस पर दबाव बनाता है। नव विवाहिता का कहना है कि उसे शादी के बाद पता चला कि उसके ससुराल में सभी लोग मांसाहारी हैं। उसने ससुराल छोड़ दिया है और उसका कहना है कि जबतक उसके ससुराल वाले शाकाहारी नहीं बन जाते वह ससुराल वापस नहीं लौटेगी। 

विज्ञापन


महिला ने बताया कि जब उसने मांसाहार खाने से मना किया तो उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। बात-बात पर मारा पीटा जाने लगा और ताने मारे जाने लगे।  हर दिन ससुराल वालों के तंग किए जाने से परेशान होकर वह आगरा के छत्ता थाने पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि वह बचपन से ही शाकाहारी है और ससुराल वाले मांसाहारी है इसी वजह से उसे ससुराल में खाने-पीने में काफी परेशानी हो रही है। वहां ज्यादातर मांस मछली ही बना करता है। उसने कहा कि इसे लेकर कोई विवाद तो नहीं हुआ लेकिन सब उस पर दबाव बनाया करते थे। 

उसने बताया कि थाने जाने से पहले उसने यह जानकारी अपने परिवार को भी दी थी। उसके परिवार के लोगों ने इस मामले पर ससुराल पक्ष से बातचीत भी की। उन्हें समझाने का काफी प्रयास भी किया लेकिन बात नहीं बनी। उसने कहा कि उसके ससुराल वाले शाकाहारी बनेंगे तभी वह वहां जाएगी। हालांकि अपने तरह के इस अनोखे मामले को सुलझाने के लिए पुलिस ने परिवार वालों को और महिला को काउंसिलिंग के लिए परिवार परामर्श केंद्र भेज दिया है। बता दें कि महिला इनदिनों अपने मायके में है और उसका ससुराल बरेली में है और कुछ समय पहले ही उसकी शादी हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें